सिनेमा जगत में आए दिन कुछ न कुछ नया होता रहता है। बॉलीवुड सितारों की फैन फॉलोइंग भी लाखों-करोड़ों में होती है और यही फैंस अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में सेलेब्स सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस से जुड़े रहते हैं और रोजाना अपनी तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। आज भी कई सितारों ने अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा की हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों के जरिए आपको आज का सेलिब्रिटी अपडेट बताते हैं।
Photos Of The Day: मोनालिसा का स्टाइलिश अंदाज और नोरा ने साड़ी पहन धड़काया दिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोनालिसा
भोजपूरी क्वीन मोनालिसा के लुक्स की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। बढ़ती उम्र के बाद भी वह अपने फैंस का दिल धड़काने में कामयाब हो रही हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस और हॉट तस्वीरें साझा करती रहती हैं, जिन्हें देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल हो जाता है। आज भी मोनालिसा ने जीन्स, वाइट टी-शर्ट और पर्पल जैकेट पहने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें हमेशा की तरह अभिनेत्री खूबसूरत लग रही हैं।
शमा सिकंदर
टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपना नाम चला चुकीं अभिनेत्री शमा सिकंदर ग्लैमर के मामले में किसी को टक्कर दे सकती हैं। शमा की खूबसूरती देख उनके फैंस उन पर जान छिड़कने को तैयार रहते हैं। आए दिन अपनी हॉट तस्वीरें साझा करने वाली शमा ने आज भी कुछ ऐसा ही किया है। सामने आई तस्वीरों में वह एक कार में बैठी नजर आ रही हैं। लाल कोट पैंट ब्लैक शर्ट और गॉगल्स लगाए शमा का यह स्टाइलिश अंदाज सभी को भा रहा है।
मौनी रॉय
टीवी की दुनिया में कईं बेहतरीन रोल कर अब बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली मौनी रॉय अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आज मौनी ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की बीटीएस फोटोज साझा की हैं, जिनमें वह कड़ाके की ठंड में मनाली में शूट करती नजर आ रही हैं।
अनुष्का सेन
अनुष्का सेन भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसी से वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं। हाल ही में अनुष्का ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह अपने चश्मा लगाए स्टाइल में पोज देती नजर आ रही हैं। अनुष्का इनमें ब्लैक कलर की टी-शर्ट, जैकेट और डेनिम में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए ग्रीन कलर का स्लिंग बैग भी लिया हुआ है।