फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dalljiet Kaur: शालीन की एक्स-वाइफ दलजीत के दिल में प्यार ने दी दस्तक, इस शख्स से दूसरी शादी करेंगी अभिनेत्री

Sat, 04 Feb 2023 01:30 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 04 Feb 2023 01:30 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Contestant Shalin Bhanot Ex wife Dalljiet Kaur all set to marry UK based Nikhil Patel in March
दलजीत कौर अपने मंगेतर निक के साथ - फोटो : insta

बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट शालीन भनोट के साथ अपनी असफल शादी  से बाहर निकलने के बाद, दलजीत कौर ने फिर से किसी का हाथ थामने का फैसला कर लिया है। जी हां, सही सुना आपने, सलमान खान द्वारा कही गई बात अब सच होने जा रही है क्योंकि दलजीत कौर को प्यार मिल गया है। यूके में रहने वाले निखिल पटेल को एक साल से डेट कर रहीं एक्ट्रेस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सोशल मीडिया पर इस समय यह खबर ट्रेंड कर रही है।

Bigg Boss 16 Contestant Shalin Bhanot Ex wife Dalljiet Kaur all set to marry UK based Nikhil Patel in March
दलजीत कौर, निक - फोटो : insta

टीवी के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन का हिस्सा रहीं दलजीत कौर को आखिरकार फिर से प्यार मिल गया है। साल 2015 में शालीन भनोट से तलाक लेने के बाद, अभिनेत्री यूके में रहने वाले निखिल पटेल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। निखिल पटेल एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। दलजीत और निखिल ने  3 जनवरी को नेपाल में सगाई कर अपने रिश्ते को एक नया रूप देने का मन बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री निखिल के साथ  मार्च 2023 में शादी के बंधन में बंधेंगी। इतना ही नहीं शादी के बाद, वह अपने बेटे जेयडन के साथ हमेशा-हमेशा के लिए लंदन चली जाएंगी।
Pathaan: 'पठान' देखने अपना देश छोड़ भारत आ गया यह शख्स, शाहरुख के फैन ने पार कर दी दीवानगी की हर सरहद

Bigg Boss 16 Contestant Shalin Bhanot Ex wife Dalljiet Kaur all set to marry UK based Nikhil Patel in March
दलजीत कौर - फोटो : insta

दलजीत ने अपनी शादी के बाद की अपनी प्लानिंग के बारे में एक मीडिया संस्थान से बात की है। इस दौरान अभिनेत्री ने बताया, 'मेरी शादी मार्च में है, और मैं अभी भी बहुत सी चीजों का पता लगा रही हूं। मैं शादी के बाद कुछ वर्षों के लिए अफ्रीका स्थित नैरोबी चली जाऊंगी क्योंकि निखिल को अभी काम के लिए वहां रहना है। काम खत्म होने के बाद हम लंदन वापस चले जाएंगे, जहां उनका घर है।' आपको बता दें, दलजीत और निक दोनों की ही यह दूसरी शादी है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 16 Contestant Shalin Bhanot Ex wife Dalljiet Kaur all set to marry UK based Nikhil Patel in March
दलजीत कौर, शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया

दलजीत की निक से पहली मुलाकात पिछले साल दुबई में एक दोस्त की पार्टी में हुई थी। उस दौरान दोनों ने सिर्फ अपने-अपने बच्चों के बारे में बात की थी और किसी के भी दिल में प्यार जैसी कोई फीलिंग नहीं थी। दोनों को प्यार समय के साथ हुआ। करीब एक साल तक निखिल के साथ रिश्ते में रहने के बाद, दलजीत ने 3 जनवरी को नेपाल में उनसे सगाई कर ली। आपको बता दें, अभिनेत्री ने पहले अभिनेता शालीन भनोट से शादी की थी। दोनों की शादी साल 2009 में हुई थी, लेकिन थोड़े समय बाद ही दलजीत और शालीन के बीच तकरार की खबरें आने लगी थीं। ये लड़ाइयां इतनी बढ़ गई की आखिरकार साल 2013 में दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थीं। 
Sukesh Chandrashekhar: महाठग सुकेश ने जेल से फिर जारी किया पत्र, लिखा-मैं चाहत खन्ना की तरह गोल्ड डिगर नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed