{"_id":"63406b9c2d806742594a5d54","slug":"bigg-boss-16-shukravar-ka-vaar-sumbul-touqeer-and-gori-nagori-set-the-floor-on-fire-with-their-dance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 16: ‘हरियाणा की शकीरा’ को ‘इमली’ से मिली कड़ी टक्कर, सुंबुल और गोरी ने अपने डांस से फ्लोर पर लगाई आग","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 16: ‘हरियाणा की शकीरा’ को ‘इमली’ से मिली कड़ी टक्कर, सुंबुल और गोरी ने अपने डांस से फ्लोर पर लगाई आग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:51 PM IST
सार
टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन एक बार फिर टीवी पर लौट आया है। शो का 16वां सीजन पहले दिन से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। बीते हफ्ते घर के अंदर सदस्यों के बीच कई विवाद और तकरार देखने को मिले।
विज्ञापन
1 of 4
सुंबुल और गोरी
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेलीविजन के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन एक बार फिर टीवी पर लौट आया है। शो का 16वां सीजन पहले दिन से ही दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। बीते हफ्ते घर के अंदर सदस्यों के बीच कई विवाद और तकरार देखने को मिले। इसी क्रम में आज शो के इस सीजन का पहला वीकेंड एपिसोड प्रसारित हुआ। बीते 15 सीजन में जहां शनिवार और रविवार को वीकेंड का वार टेलीकास्ट किया जाता था। वहीं, इस सीजन कई नए बदलाव के साथ शुक्रवार का वार शुरू किया गया है।
2 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
शो के पहले वीकेंड एपिसोड में दर्शकों को एक और नया बदलाव देखने को मिला। हर बार जहां अभिनेता टीवी के जरिए घर के सदस्यों से बातचीत करते थे, तो वहीं इस बार सलमान ने घर में घुसकर कंटेस्टेंट्स पर वार किया। इस दौरान अभिनेता ने बीते हफ्ते घर में हुई सभी हलचल और विवादों का हिसाब-किताब भी किया। साथ ही सदस्यों को खेल में बने रहने के लिए कई जरूरी बातें भी बताईं।
शुक्रवार को प्रसारित हुए एपिसोड में हरियाणा की शकीरा कहीं जाने वालीं गोरी नागोरी एक बार फिर अपने डांस मूव्स से घरवालों और दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आईं। दरअसल, बीते एपिसोड में बिग बॉस ने गोरी को अपना एक डांस परफॉर्मेंस देने का टास्क दिया था। इस टास्क को जीतने की वजह से ही गोरी ने खुद को नॉमिनेशन से भी बचा लिया था। गोरी के डांस की तारीफ करते हुए सलमान खान ने शुक्रवार को एक बार फिर उनसे परफॉर्म करने को कहा। हालांकि इस बार उन्हें घर के सदस्य से कड़ी टक्कर भी मिली।
नागोरी नाचे गाने पर शानदार डांस करते हुए गोरी ने डांस फ्लोर पर आग लगा दी। गोरी के शानदार डांस के बाद सलमान ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि घर में कोई ऐसा है, जो गोरी को टक्कर दे सके। इस पर घर वालों ने सुंबुल तौकीर का नाम लेते हुए उन्हें डांस फ्लोर पर भेज दिया। इसके बाद सुंबुल ने कृति सेनन की मशहूर गाने परम सुंदरी पर शानदार डांस कर सभी को हैरान कर दिया। अंत में सभी ने गोरी और सुंबुल दोनों को ही विजेता करार दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।