{"_id":"674149a060d6e3f6f80ac02b","slug":"bigg-boss-18-avinash-mishra-isha-singh-friendship-reailty-shrutika-talk-to-karanveer-mehra-2024-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 18: क्या टूट जाएगी ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की दोस्ती? बिग बॉस में बदलने लगे समीकरण","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 18: क्या टूट जाएगी ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की दोस्ती? बिग बॉस में बदलने लगे समीकरण
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 23 Nov 2024 08:49 AM IST
सार
बिग बॉस 18 में अविनाश और ईशा की दोस्ती को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है। हालांकि, ईशा ने अविनाश से कुछ ऐसे सवाल किए जिसके जवाब सुनकर वे खुद भी चौंक गईं। ऐसे में क्या अब दोनों की दोस्ती टूट जाएगी।
बिग बॉस 18 में नए टाइम गॉड दिग्विजय राठी घर की ड्यूटी देते हुए नजर आए। दिग्विजय राठी के ड्यूटी देने के दौरान तजिंदर बग्गा, अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना ने काम करने से मना कर दिया। वहीं, ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के बीच एक बातचीत होती भी देखी गई।
2 of 5
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
खुद को ईशा से ऊपर समझते हैं अविनाश
ईशा ने अविनाश से सवाल किया कि वे खेल के बारे में ईशा से ज्यादा बात क्यों नहीं करते हैं। अविनाश ने कहा कि वे जहां खुद को देखते हैं, ईशा वहां उनको नहीं देखती हैं। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि हर कोई खुद को सबसे ऊपर ही देखता है।
3 of 5
बिग बॉस 18
- फोटो : इंस्टाग्राम@colorstv
ईशा ने किए अविनाश मिश्रा से सवाल
इस पर ईशा ने कहा कि वे अविनाश से सारी चीजें शेयर करती हैं तो क्या वे पागल हैं। इस पर अविनाश ने कहा कि कुछ चीजें हैं जो वे ईशा और एलिस के साथ साझा नहीं करना चाहते हैं। वही, बातें वे विवियन डीसेना के साथ शेयर कर सकते हैं। अविनाश ने ईशा सिंह को याद दिलाया कि टाइम गॉड टास्क के दौरान रजत दलाल और शिल्पा शिरोडकर के टाइम गॉड बनने से ईशा को ही फायदा होने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ईशा सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम @colorstv
अविनाश की बातें सुनकर चौंक गईं ईशा
ईशा ने इस बात पर हामी भरी और कहा वे ऐसा नहीं कह रही हैं कि अविनाश दूसरों से बात न करें और गेम के बारे में न सोचें। इस पर अविनाश ने कहा कि आप ऐसा क्यों सोचती हैं कि जो बातें में दूसरों से कर रहा हूं, उस बारे में मुझे आपको भी बताना चाहिए। अविनाश ने कहा कि क्या मुझे सबसे की गई बातों के बारे में बताती हैं। अविनाश ने कहा कि वे चाहेंगे को ही सवालों का जवाब ईशा को देंगे। अविनाश ने कहा कि हमारा एजेंडा हम चारों को एक साथ आगे बढ़ने का है।
विज्ञापन
5 of 5
करणवीर और श्रुतिका
- फोटो : इंस्टाग्राम
श्रुतिका ने कही ऐसी बात
बिग बॉस के इसी एपिसोड में श्रुतिका इमोशनल होती नजर आईं। श्रुतिका ने इस दौरान करणवीर मेहरा से बात भी की लेकिन वे बात न करके वहां से चले गए। इस पर श्रुतिका चुम से कहती नजर आईं कि वे चुम और करणवीर के बीच किसी तीसरी इंसान की तरह महसूस करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।