सुपरस्टार सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 में तीसरे हफ्ते के वीकेंड का वार में बहुत कुछ अलग देखने को मिलेगा। बता दें कि घर में अनूप-जसलीन की सबसे रोमांटिक जोड़ी अब अलग होने जा रही है। इस दौरान अनूप को सीक्रेट रूम में भेजा जाएगा...
Bigg Boss 12: घर में अलग हुई अनूप-जसलीन की जोड़ी, हो गया 'मैं यहां तू वहां' वाला हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#EXCLUSIVE ON THEKHABRI#Breaking #Elimination
— The Khabri (@TheKhbri) October 5, 2018
ANUP-JASLEEN received least votes they were given option one would stay one would leave, anup decided to leave,
He cameout then was sent to secret Room, HMs dont know about it
बता दें कि टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 12 के तीसरे वीकेंड का वार शो में बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम और ग्रेट डांसर एक्टर गोविंदा नजर आएंगे। इस दौरान वह घर में बहुत मस्ती करते दिखेंगे। वूट की वीडियो के मुताबिक, सलमान और गोविंदा एक ही बेड पर सोते हुए रात गुजारेंगे और सुबह बिग बॉस के बजाए गाने पर उठ डांस करेंगे। इसके बाद गोविंदा शो में शाहरुख का नाम लेते हैं और कहते हैं कि शाहरुख खान को नॉमिनेट करो। इसके बाद गोविंदा को भूख लगती है और वह खाना ऑर्डर करने को बोलते हैं। गोविंदा के हाथ में फूड लिस्ट होती है जिसे वह बहुत ही तेजी से बोलते हैं।
सलमान और गोविंदा घर में फिल्म 'पार्टनर' के गाने 'डू यू वाना पार्टनर' और 'बड़े मियां छोटे मियां' के गाने 'किसी डिस्को में जाए' पर नाचते हैं। इसके बाद सलमान एक्टर गोविंदा के सामने घरवालों से एक खेल खेलते हैं। सलमान खान दीपक ठाकुर से कुछ ऐसा कहते हैं कि सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं।
Tedhe sawaal aur tedhe jawaab, dekhiye @BeingSalmanKhan aur @govindaahuja21 ko iss anokhe challenge mein aaj raat 9 baje. #BiggBoss12 #BB12 #WeekendKaVaar. pic.twitter.com/iydLmEdaIq
— COLORS (@ColorsTV) October 6, 2018