बिग बॉस 14 जल्द शुरू होने वाला है। कोरोना काल को देखते हुए यह सीजन हर बार से सबसे अलग होगा। शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट अभी क्वारंटीन में हैं। जब वो बिग बॉस के घर में होंगे तो हर हफ्ते कोविड 19 टेस्ट किया जाएगा। बिग बॉस टीवी का एक ऐसा शो है जिसकी टीआरपी हमेशा से टॉप शो में रही है। शो के हर सीजन में लड़ाई झगड़े से लेकर लव स्टोरी तक देखने को मिलता है। तो चलिए ऐसे ही कंटेस्टेंट के बारे में बताते हैं जो शो में रोमांस करते दिखे लेकिन बाहर निकलते ही उनका ब्रेकअप हो गया।
BIGG BOSS 2020: ‘बिग बॉस’ के घर में रोमांस करते दिखे थे ये कंटेस्टेंट, बाहर निकलते ही हो गया ब्रेकअप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीना मलिक और अश्मित पटेल
बिग बॉस सीजन चार में वीना मलिक और अश्मित पटेल ने हिस्सा लिया था। शो के दौरान कई बार दोनों की नजदीकियां देखी गईं। हालांकि इस वजह से शो विवादों में घिरता दिखा था। बिग बॉस में भले ही वीना मलिक और अश्मित पटेल ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं लेकिन बाहर निकलते ही दोनों की राहें जुदा हो गईं।
करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल
बिग बॉस 8 में उपेन पटेल ने करिश्मा तन्ना को प्रपोज किया था। दोनों कई बार बहुत करीब दिखे। सीजन खत्म होने के कुछ समय तक तो करिश्मा और उपेन साथ में थे लेकिन फिर वो अलग हो गए।
सारा खान और अली मर्चेंट
बिग बॉस के चौथे सीजन में सारा खान और अली मर्चेंट की नजदीकियां इतनी बढ़ गई थीं कि दोनों ने इस शो में ही शादी कर ली। सारा खान और अली मर्चेंट एक साल ही साथ में थे। 2011 में दोनों अलग हो गए।
गौहर खान और कुशाल टंडन
बिग बॉस 7 के दौरान गौहर खान और कुशाल टंडन के बीच की केमिस्ट्री ने काफी सुर्खियां बटोरी। घर से बाहर निकलने के बाद भी कुशाल और गौहर कुछ समय तक साथ थे लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया। गौहर इन दिनों संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे को डेट कर रही हैं।