बिग बॉस के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता बिग बॉस के 14वें सीजन में अपना खेल ज्यादा समय तक नहीं चला पाए और अब वो घर से बाहर जा चुके हैं। विकास गुप्ता बिग बॉस के चार सीजन में नजर आ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है जो फैंस के बीच खूब वायरल हो रही है। विकास गुप्ता ने जो तस्वीर साझा की है उसमें वो सड़क पर बैठे नजर आ रहे हैं। ऐसे में फैंस जानना चाह रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ जो विकास गुप्ता बिग बॉस के घर से निकलते ही सड़क पर आ गए। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर क्यों विकास गुप्ता सड़क पर बैठे नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 14: शो से बाहर निकलते ही सड़क पर आ गए विकास गुप्ता ? तस्वीर देख फैंस के उड़े होश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 14 में जब तक विकास गुप्ता घर में थे तो उनकी निजी जिंदगी के खुलासे होते रहे। उनकी निजी जिंदगी के चौंकाने वाले खुलासो ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अपने बारे में बताते हुए विकास ने दावा किया था कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं। ऐसे में विकास गुप्ता के सड़क पर बैठी तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को देखकर फैंस थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं।
अगर आप भी विकास की ये तस्वीर देखकर परेशान हो रहे हैं तो आपके बता दें कि विकास की आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर है। उन्होंने जो तस्वीर साझा की है उससे उनकी आर्थिक स्थिती से कोई संबंध नहीं हैं। दरअसल ये तस्वीर उनके वर्कआउट के बाद की है। विकास गुप्ता ने ये तस्वीर मुंबई के मलाड एरिया में खींचवाई है।
विकास गुप्ता ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'वर्कआउट के बाद वाला ग्लो...बिग बॉस 14के बाद की जिंदगी शुरू हुई'। ऐसे में उनके चेहरे पर जो थकान और पोज दिख रहा है वो बस जिम में मेहनत करने के बाद हुआ है। विकास के एलिमिनेशन की बात करें तो इस सीजन में विकास ने घर से निकलने का फैसला खुद ही किया।
विकास जोकर कार्ड का इस्तेमाल कर चाहते तो खुद घर में बचे रह सकते थे। उन्होंने खुद को ना बचाकर देवोलीना को घर में बने रहने दिया। ऐसा इसलिए क्योंकि देवोलीना घर से बाहर जातीं तो एजाज के घर में आने की कोई रास्ता नहीं बचता। ऐसे में विकास न घर से बाहर आने का फैसला किया। उनके इस फैसले पर फैंस ने उनकी काफी तारीफ भी की। विकास घर से आने के बाद रश्मि देसाई से मिलने गए थे जो उनकी बहुत अच्छी दोस्त हैं।