फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस लड़की के साथ सात फेरे लेना चाहते थे गुरु रंधावा, उसी ने दे दी शादी की बधाई फिर जो हुआ वो...

Thu, 04 Feb 2021 10:07 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 04 Feb 2021 10:07 AM IST
विज्ञापन
Guru Randhawa opens up about engagement rumour, says the woman he was interested in congratulated him
गुरु रंधावा - फोटो : Instagram

बीते दिनों अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर सुर्खियों में रहे गुरु रंधावा हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल हुए। गुरु रंधावा ने इस शो के दौरान ढेर सारी बातें की। इसी बीच कपिल ने गुरु रंधावा से शादी को लेकर भी सवाल किया। जिसके जवाब में गुरु ने अपना दर्द बयां किया। गुरु ने बताया कि बीते दिनों उनकी शादी की अफवाह उड़ी थी जिसके बाद उनके साथ क्या हुआ।

Guru Randhawa opens up about engagement rumour, says the woman he was interested in congratulated him
गुरु रंधावा - फोटो : Instagram

दरअसल गुरु रंधवा ने नए साल के मौके पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उनके साथ एक लड़की भी खड़ी थीं। हालांकि तस्वीर में लड़की का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था। इस तस्वीर के साथ गुरु ने कैप्शन में लिखा था, 'नया साल नई शुरुआत'। तस्वीर को देख उनके फैंस ने कयास लगा लिए थे कि उनकी सगाई हो गई है। जिसके बाद उन्हें ढेर सारी बधाइयां भी मिली थीं। इन बधाइयों में एक बधाई उस शख्स की भी थी जिससे गुरु खुद शादी करना चाहते थे।

Guru Randhawa opens up about engagement rumour, says the woman he was interested in congratulated him
गुरु रंधावा, कपिल शर्मा - फोटो : Instagram

कपिल शर्मा के सगाई वाले सवाल पर गुरु रंधावा ने जवाब में कहा, 'ये मुझे खुद नहीं पता चला, मैंने पोस्ट डाली, नया साल नई शुरुआत। मुझे क्या पता हिंदुस्तान के लिए नई शुरुआत का मतलब शादी होता है। मैंने तो अपने तरीके से लिखा था।' गुरु के इस जवाब पर कपिल शर्मा ने भी मजाक करते हुए कहा कि, 'शादी नई शुरुआत नहीं बल्कि अंत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Randhawa opens up about engagement rumour, says the woman he was interested in congratulated him
गुरु रंधावा - फोटो : Instagram

इसके बाद गुरु रंधावा ने भी हंसते हुए कहा, 'मैंने जब अपने गाने 'मेहंदी वाले हाथ' को शेयर किया था तो लोग कहने लगे कि शायद मेरी रिलेशनशिप खत्म हुई है।' आगे अपने नई शुरुआत वाले पोस्ट को लेकर गुरु रंधावा ने कहा, 'मेरा भी दिल टूटा, जब मुझे कॉल आने शुरू हुए। मेरा भी तो कहीं था न तीर निशाने वाला, उन्हीं की कॉल आ गई और बधाई दी। मैंने कहा काम खराब हो गया, गलत लग गया तीर।'

विज्ञापन
Guru Randhawa opens up about engagement rumour, says the woman he was interested in congratulated him
गुरु रंधावा: Lamborghini Gallardo - फोटो : Instagram/ @gururandhawa

गौरतलब है कि गुरु को 'लाहौर', 'पटोला', 'हाई रेटेड गबरू', 'दारु वरगी', 'रात कमाल है', 'सूट', 'बन जा तू मेरी रानी', 'मेड इन इंडिया', 'इशारे तेरे', 'तेरे ते', 'फैशन', 'डाउनटाउन' और 'स्लोली स्लोली' जैसे हिट सॉन्ग्स के लिए जाना जाता है।

पढ़ें: किसान आंदोलन पर उर्मिला मातोंडकर ने शेयर किया वीडियो, इन सवालों का मांगा जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed