फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस ने घरवालों को दिया दिवाली पर विश रखने का ये बड़ा मौका, देखिए क्या मांग बैठीं सुरभि

Sat, 03 Nov 2018 08:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
bigg boss diwali specail episode hina khan and surbhi rana
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस का 12वां सीजन दिन ब दिन ढीला पड़ता जा रहा है। ऐसे में शो मेकर्स रोजाना कुछ ना कुछ नया करने की फिराक में हैं। गौरतलब है कि इस दिवाली शो को खास बनाने के लिए शो मेकर्स घर में बार-बार मेहमान भेज रहे हैं। ऐसे में इस वीकेंड का वार हिना खान, आदित्य नारायण और कॉमेडियन भारती सिंह नजर आईं। घर में कंटेस्टेंट को भी मौका दिया कि वह दिवाली के लिए जो मांगना चाहते हैं मांग सकते हैं...देखिए ऐसे में सुरभि बिग बॉस से क्या मांग बैठी आप भी जानिए..

bigg boss diwali specail episode hina khan and surbhi rana
bigg boss - फोटो : bigg boss

सबसे पहले बात करेंगे कि घर में बिग बॉस ने सभी घरवालों को मौका दिया है कि वह गार्डन एरिया में जाकर बिग बॉस से अपनी पर्सनल डिमांड रखे और बिग बॉस इस दिवाली उन्हें पूरा करेगा। ऐसे में करणवीर ने अपने परिवार को देखने की इच्छा रखी। दीपिका ने कहा कि वह अपने पति शोएब को बहुत मिस कर रही हैं और इस दिवाली वह अपने पति को अपने साथ देखना चाहती हैं। वहीं, सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सुरभि ने बिग बॉस के सामने इच्छा रखी कि दीपक घर मे सोमी को बहुत पसंद करते हैं तो बिग बॉस उनके लिए एक डेट का आयोजन करें। ऐसे मे दीपक की भी बारी आई और उन्होंने कहा कि वह सोमी की हर चीज की कमी पूरी करना चाहते हैं।

bigg boss diwali specail episode hina khan and surbhi rana
bigg boss - फोटो : screengrab

वीकेंड का वार में जाने-माने गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण भी दिखे। उन्होंने शो में कई गाने गाए। इस दौरान सलमान ने घरवालों के लिए एक लिए खेल भी रखा जिसमें यह पता करना था कि उदित नारायण जो गाना गाएंगे वह किस कंटेस्टेंट पर फिट बैठता हैं। ऐसे में उदित ने गाना गया 'प्यार हमे किसी मोड़ पे ले आया। घरवालों ने इसका उत्तर दीपक बताया जो बिल्कुल सही था।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss diwali specail episode hina khan and surbhi rana
bigg boss - फोटो : screengrab

शो में मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह एक बार फिर नजर आती हैं। वह शो में करवा चौथ का व्रत खोलती हैं जो उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान के लिए रखा था। बता दें कि भारती सबसे पहले शो के ग्रैंड प्रीमियर में दिखीं थी। इससे पहले वह शो के चौथे हफ्ते में भी घर में खूब मस्ती करती नजर आई थीं।

विज्ञापन
bigg boss diwali specail episode hina khan and surbhi rana
hina khan

इस वीकेंड का वार में पिछले सीजन की फर्स्ट रनर अप रहीं हिना खान भी नजर आईं। हिना खान घरवालों पर लगे आरोपों को लेकर एक अदालत लगाती हैं और बारी-बारी से सभी कंटेस्टेंट के आरोपों से रूबरू करवाती हैं। हिना खान ने करणवीर पर आरोप लगाया कि वह घर में एंटरटेनमेंट के मामले में जीरो हैं, जसलीन पर अनूप संग झूठे रिलेशनशिप का आरोप लगाया तो वहीं दीपिका पर आरोप लगाया कि वह घर में सिर्फ श्रीसंथ को ही टारगेट करती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed