टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 13वें सीजन की प्रतियोगी रहीं पंजाबी अभिनेत्री और गायिका हिमांशी खुराना को कोरोना वायरस की वजह से हुई ऑक्सीजन की कमी के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की रिपोर्ट 26 सितंबर को सामने आई थी। इसके बाद वह अपने घर पर ही इसका इलाज करवा रही थीं। बुधवार को अचानक से उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।
गुरमीत चौधरी समेत कोरोना वायरस की चपेट में आए ये टीवी कलाकार, कोई घर पर तो कोई अस्पताल में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर खुद हिमांशी खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके दी थी। उसके बाद से ही वह लगातार डॉक्टरों की देखरेख में अपना समय बिता रही थीं। सूत्रों के मुताबिक अचानक से बुधवार को उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उन्हें एंबुलेंस के जरिए लुधियाना ले जाया गया। इस समय हिमांशी काबिल डॉक्टरों की देखरेख में हैं और उनकी हालत में भी सुधार है।
हिमांशी के अलावा टीवी की चर्चित अभिनेता जोड़ी गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी एक साथ कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। गुरमीत ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके दी है। उन्होंने लिखा, 'मेरी पत्नी और मैं आज कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। भगवान की कृपा है कि हम इस समय ठीक हैं और जरूरी सावधानियों का ध्यान रख रहे हैं।'
A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary) on
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, 'फिलहाल, हम अपने घर पर ही आइसोलेशन में हैं। कृपया पिछले कुछ दिनों में हमारे संपर्क में जो भी आया हो, वह भी अपना टेस्ट करवा ले और अपना ख्याल रखे।' इधर टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रीता रिपोर्टर का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री प्रिया अहूजा राजदा कोरोना वायरस से संक्रमित हुई हैं।
प्रिया अहूजा राजदा ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों और दोस्तों को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी तो दी ही है, साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि जिस वक्त उन्हें इस महामारी ने घेरा, उस वक्त वह कहीं काम नहीं कर रही थीं। इसलिए, प्रिया के इस बीमारी की चपेट में आने से शो की शूटिंग पर कोई दखल नहीं आया है।
पढ़ें: बिग बॉस 14 में पहुंचीं राधे मां, घर में घुसते ही सलमान खान के शो के लिए कही ये बात