फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss Ott: पहले ही दिन आपस में भिड़े शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल, दिव्या अग्रवाल को बताया फेक

Tue, 10 Aug 2021 11:29 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Tue, 10 Aug 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
bigg boss ott shamita shetty and divya agarwal fight with pratik sehajpal on first day know details
शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल - फोटो : Social Media

रविवार को बिग बॉस ओटीटी का बड़े ही शानदार तरह से आगाज किया गया। इस घर में 13 सदस्यों की एंट्री हो चुकी है। शो में जहां 6 कनेक्शन नजर आए तो वहीं इस पहले ही दिन दिव्या अग्रवाल अकेले होने की वजह से घर से बेघर होने के लिए सीधे-सीधे नोमिनेट हो गईं। खैर ये सब तो होस्ट करण जौहर के सामने स्टेज पर हुआ लेकिन जो असली ड्रामा हुआ वो हुआ घर के अंदर जब पहले ही दिन शमिता शेट्टी और स्पिलट्स्विला फेम प्रतीक सहजपाल के बीच जमकर बहस हुई।



आपस में भिड़े शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल

बिग बॉस के स्टेज पर ही प्रतीक सहजपाल ने ये बता दिया था कि वो इस घर में हर किसी से पंगा लेने वाले हैं और उनकी इस लड़ाई कि शुरुआत हुई दो हसीनाओं शमिता शेट्टी और  दिव्या अग्रवाल के साथ। प्रतीक ने दिव्या अग्रवाल को फेक बुलाया जिसकी वजह से इन दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। लेकिन दिव्या से लड़ने के बाद शमिता शेट्टी के साथ भी उनकी लड़ाई हो गई। इन दोनों के बीच खाने को लेकर जमकर भिड़ंत हुई।

bigg boss ott shamita shetty and divya agarwal fight with pratik sehajpal on first day know details
प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram

शमिता और प्रतीक की लड़ाई से घर वाले हुए हैरान

शमिता शेट्टी, दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल की लड़ाई से सभी घर वाले हैरान रह गए। इन दोनों का एक वीडियो सामने आया है जिसमें ये आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। शमिता प्रतीक पर चिल्लाती हुईं उन्हें बार-बार अपने से दूर जाने के लिए कह रही है। इन दोनों की आपस में लड़ाई खाने को लेकर हुई। शमिता ने प्रतीक को ताना मारते हुए कहा आप उन लोगों में से नहीं हैं जिन से अच्छे से व्यवहार किया जाए। आप मुझसे बहुत दूर रहिए।

View this post on Instagram

A post shared by MrKhabri (@mrkhabrix)

bigg boss ott shamita shetty and divya agarwal fight with pratik sehajpal on first day know details
प्रतीक सहजपाल, दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram

करण जौहर के सामने दिव्या अग्रवाल से भिड़े थे प्रतीक

जब इस शो का आगाज हुआ था और सभी सितारे स्टेज पर थे उस दौरान भी दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल आपस में भिड़ गए थे। उन्होने जब घर में एंट्री ली तो भी दिव्या पर ताना मारना नहीं छोड़ा। घर के अंदर भी दोनों की जमकर बहस हुई। इन दोनों के बीच का ये झगड़ा इतना अधिक बढ़ गया कि दिव्या ने लड़ाई-लड़ाई में प्रतीक को गाली दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ott shamita shetty and divya agarwal fight with pratik sehajpal on first day know details
प्रतीक सहजपाल, पवित्रा पुनिया - फोटो : Instagram

प्रतीक का विवादों से गहरा है नाता

प्रतीक सहजपाल ऐसा नहीं है कि पहली बार किसी विवाद में फंसे हैं। इससे पहले उन्होने एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट और अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड पवित्रा पुनिया के बारे में भी कई विवादित बयान दिए थे। उन्होने घर के अंदर जाने से पहले पवित्रा को ‘साइकोटिक’, ‘पॉजेसिव’ और ‘आक्रामक’ बताया था। प्रतीक के इस बयान पर जवाब देते हुए पवित्रा पुनिया ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘मैं उन लोगों के बारे में बात नहीं करती जो मेरे लाइफ में नहीं हैं’।

विज्ञापन
bigg boss ott shamita shetty and divya agarwal fight with pratik sehajpal on first day know details
शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, दिव्या अग्रवाल - फोटो : Instagram

6 कपल और 1 सिंगल

बिग बॉस की इस बार की थीम है कनेक्शन: स्टे कनेकटेड, यानी की इस बार बिग बॉस के घर में प्रतियोगियों को लंबा टिकना है तो उन्हें एक-दूसरे के साथ स्ट्रॉंग कनेक्शन बनाए रखना होगा। स्टेज से 6 कपल घर के अंदर गए और दिव्या अग्रवाल को अकेले ही इस घर के अंदर जाना पड़ा, जिसकी वजह से वो पहले ही दिन घर से बेघर होने के लिए नोमिनेट हो गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed