{"_id":"5bba3798867a5514c0426b85","slug":"bigg-boss-sreesanth-crying-lot-to-see-wife-and-childrem-in-bigg-boss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस में बीवी-बच्चे देख फूट-फूट कर रोए श्रीसंथ, पत्नी ने दी है ये बड़ी नसीहत","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस में बीवी-बच्चे देख फूट-फूट कर रोए श्रीसंथ, पत्नी ने दी है ये बड़ी नसीहत
Sun, 07 Oct 2018 10:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sreesanth
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 12 में तीन हफ्तों से अपने परिवार से दूर रह रहे सभी कंटेस्टेंट्स को जब अपने परिवालों की एक झलक देखने को मिलती है तो वे बहुत ही भावुक हो जाते हैं। ऐसे में घर के सबसे गुस्सैल माने जाने वाले कंटेस्टेंट श्रीसंथ को एक बार फिर फूट-फूटकर रोते हुए देखा गया। लेकिन इस बार वह किसी टास्क के चलते नहीं बल्कि अपने परिवार को देखकर टूट गए...
2 of 5
bigg boss
जी हां, श्रीसंथ को तीन हफ्ते बाद अपने परिवार से मिलने का मौका मिला है। दरअसल, बिग बॉस ने श्रीसंथ को एक रूम में भेज एक वीडियो दिखाई। इस वीडियो में श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी थीं जिन्हें देखकर श्रीसंथ की आंखें नम हो गई। वीडियो में भुवनेश्वरी ने श्रीसंथ को नसीहत दी कि वह घर में शांत होकर खेलें । इसके बाद श्रीसंथ के दोनों बच्चे भी वीडियो में आए। ऐसे में अपने परिवार को देख श्रीसंथ पूरी तरह से टूट गए।
3 of 5
bigg boss
बता दें कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बिग बॉस 12 के घर में तीसरे हफ्ते के वीकेंड का वार में कुछ अलग अंदाज में नजर आए। वह वीकेंड का वार की शुरुआत अपनी ही फिल्म 'सुल्तान' के हिट सॉन्ग 'जग घुमिया थारे जैसा ना कोई' से करते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tv show
वहीं, टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे पोल डांस में एक्सपर्ट हैं और उन्होंने अपना यह हुनर बिग बॉस के घर में बखूबी दिखाया। उनके पोल डांस से प्रेरित होकर जसलीन और कॉमेडियन भारती सिंह भी खुद को रोक ना सकीं और अनूप को पोल बनाकर दोनों ने जमकर डांस किया।
विज्ञापन
5 of 5
भारती सिंह
- फोटो : SELF
इसके बाद फेमस कॉमेडियन भारती सिंह शो में पहुंचती हैं जो साथ में नौ बच्चे लेकर आई हैं और उन सभी बच्चों का बाप सलमान खान को बताती हैं। ऐसे में यह बात जानकर सलमान खान के कान खड़े हो जाते हैं और भारती सिंह को जबरदस्त बात कहते हुए दिखाई देते हैं। सलमान कहते हैं कि जब मैंने पतीले को हाथ ही नहीं लगाया तो पनीर मेरा कैसे हो गया। इस पर भारती कहती हैं कि यह सब आपके बिरयानी की ही बोटियां हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।