{"_id":"5bd32444bdec22174c7deb55","slug":"bigg-boss-sreesanth-will-go-in-jail-tonight-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस: इन तीन को मिलेगी काल कोठरी की सजा, इस बार भी होगा डबल एविक्शन","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस: इन तीन को मिलेगी काल कोठरी की सजा, इस बार भी होगा डबल एविक्शन
Fri, 26 Oct 2018 08:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 26 Oct 2018 08:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस के घर 40 वें दिन एक बार फिर बड़ा घमासान देखने को मिलेगा। गौरतलब है कि रेलगाड़ी टास्क के खत्म होने के बाद घर में काल कोठरी की सजा का ऐलान होगा। ऐसे में तीन सदस्यों को जेल की सजा दी जानी है। इस बार जसलीन, श्रीसंथ और शिवाशीष कालकोठरी का शिकार बनने वाले हैं...
2 of 5
tv show
बता दें कि वूट के एक वीडियो के मुताबिक जैसे ही कालकोठरी की सजा के लिए श्रीसंथ का नाम लिया जाता है श्रीसंथ का एक बार फिर उग्र रूप देखने को मिलता है। श्रीसंथ ने साफ कर दिया है कि वह जेल में नहीं जाएंगे। वहीं, दीपक ने जसलीन को जेल भेजे जाने की बात कही और बिग बॉस को इसका कारण भी बताया है।
दीपक ने बताया कि बीते दिन जसलीन ने सुरभि से लड़ाई के दौरान 'पागल' शब्द का इस्तेमाल किया था और साथ ही 'पागलखाने से लोग आ जाते हैं' ये बात बोली थी जिसके चलते उन्हें काल कोठरी में जाना चाहिए। बता दें कि श्रीसंथ का नाम वाइल्ड कार्ड से घर में एंट्री करने वाले रोहित सुचांती ने लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bigg boss
- फोटो : bigg boss
रोहित ने श्रीसंथ को जेल भेजने की बड़ी वजह बताई है। रोहित ने बताया कि श्रीसंथ ने सुरभि को लेकर घर में गंदे इशारे किए थे। लेकिन इस पर जसलीन कहती है कि खुद सुरभि पूरे दिन घर में गालियां ही देती रहती हैं। लेकिन उनकी बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है। वहीं, श्रीसंथ भी अड़ पड़े हैं और कहते हैं कि जब कोई गलती की ही नहीं तो मैं क्यों जाउं।
विज्ञापन
5 of 5
TV Show
बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए अनूप, सृष्टि, सुरभि और सबा नॉमिनेट हुए हैं। वहीं, द खबरी के ट्वीट के मुताबिक, इस वीकेंड का वार में एक बार फिर डबल एविक्शन होने वाला है। इससे पहले भी घर में डबल एविक्शन हुआ था जिसमें निर्मल सिंह और कृति- रोशमी की जोड़ी बाहर हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।