Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Television
›
Birthday: Madalsa Sharma, who has also worked in films before the TV industry shares a special bond with father in law Mithun Chakraborty
{"_id":"614ff4eb8ebc3efad53a5c38","slug":"birthday-madalsa-sharma-who-has-also-worked-in-films-before-the-tv-industry-shares-a-special-bond-with-father-in-law-mithun-chakraborty","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: टीवी इंडस्ट्री से पहले फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं मदालसा शर्मा, ससुर मिथुन चक्रवर्ती के साथ शेयर करती हैं खास बॉन्ड","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
जन्मदिन: टीवी इंडस्ट्री से पहले फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं मदालसा शर्मा, ससुर मिथुन चक्रवर्ती के साथ शेयर करती हैं खास बॉन्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मदालसा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
स्टार प्लस के मशहूर धारावाहिक सीरियल अनुपमां में काव्या का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री मदालसा शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। शो में अपने इस किरदार के कारण आज मदालसा ने घर-घर अपनी पहचान बनी ली है। मिथुन चक्रवर्ती की बहू मदालसा 26 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। 26 सितंबर, 1991 को मुंबई में जन्मी मदालसा की फैंन लिस्ट आज लाखों में हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं।
एक्ट्रेस आज 30 साल की हो गई हैं। कम ही लोग जानते होंगे कि मदालसा टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले फिल्मों में काम किया करती थीं। वह बॉलीवुड सहित साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। बीआर चोपड़ा की महाभारत में देवकी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस शीला शर्मा की बेटी मदालसा तेलुगु और कन्नड़ फिल्म में भी काम कर चुकी हैं।
Trending Videos
2 of 5
मदालसा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
मदालसा ने साल 2009 में तेलुगु फिल्म 'फिटिंग' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म 'शौर्य' में भी काम किया है। मदालसा के पिता मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सुभाष शर्मा हैं। साल 2018 जुलाई में मदालसा ने मिथुन चक्रवर्ती के बड़े बेटे महाअक्षय (मिमोह) चक्रवर्ती के साथ सात फेर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मदालसा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपनी लव स्टोरी के बारे में मदालसा ने एक इंटरव्यू में बताया कि हम एक-दूसरे को काफी सालों से जानते हैं। दरअसल, मेरी मां ने कुछ साल पहले मिमोह के साथ एक फिल्म की थी। इसी दौरान एक इवेंट में मैं पहली बार मिमोह से मिली थी। उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद हम दोनों दोस्त बन गए और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। बाद में हमने शादी करने का फैसला किया।
4 of 5
मदालसा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अपने ससुर मिथुन चक्रवर्ती को मदालसा ने एक रियलिस्टिक पर्सन बताया। उन्होंने बताया कि पहली बार जब मैं मिथुन चक्रवर्ती से मिली तो उन्होंने मुझसे पूछा था कि मैं उनके बेटे की जिंदगी में हमेशा के लिए शामिल हो सकती हूं या नहीं। उन्होंने यही बात अपने बेटे से भी पूछी थी।
विज्ञापन
5 of 5
मदालसा शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
ससुर की तारीफ करते हुए मदालसा कहती हैं कि मेरे ससुर काफी विनम्र हैं। ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि वे मेरे डैड हैं। मुझे हर बार उनसे कुछ अच्छा सीखने को मिलता है। एक इंटरव्यू में मदालसा ने बताया था कि उनके ससुर करियर को लेकर उन्हें काफी गाइड करते हैं। यहां तक कि अपने ससुर के कहने पर ही वह टीवी इंडस्ट्री में आईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।