फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवाद: मामा गोविंदा संग भाई कृष्णा की अनबन पर बोलीं आरती सिंह, 'मैं गेहूं में घुन की तरह पिस रही हूं'

Sat, 25 Sep 2021 05:11 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 25 Sep 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
Controversy: Aarti Singh said on brother Krishnas rift with maternal uncle Govinda says I also had to face the consequences
आरती सिंह, कृष्णा अभिषेक, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस की कंटेस्टेंट रह चुकीं आरती सिंह ने पहली बार अपने भाई कृष्णा अभिषेक और मामा गोविंदा के बीच चल रही अनबन पर अपना पक्ष रखा। आरती ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कृष्णा और गोविंदा के खराब संबंधों का असर उन पर भी पड़ रहा है। गोविंदा और उनका परिवार उनसे भी बात नहीं करता है। आरती ने कहा मेरा हाल उस घुन की तरह जो  गेहूं के साथ खुद- ब- खुद फिस जाता है। उनके बीच जो भी दिक्कत है उसकी सजा मुझे भुगतनी पड़ी है। 

ची ची मामा और उनका परिवार मुझसे बात तक नहीं करता। दोनों ने एक दूसरे के बारे में कुछ ना कुछ कहा है। लेकिन, ये भी सच है कि हम एक परिवार का हिस्सा हैं। आरती ने कहा कि मैंने कृष्णा से इस बारे में बात की और अब मामा के ऊपर है कि वो उन्हें माफ करते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों के बीच का विवाद सुलझे और अच्छा समय दोबारा लौट आए। 

Controversy: Aarti Singh said on brother Krishnas rift with maternal uncle Govinda says I also had to face the consequences
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में फिर गरमाया विवाद

दरअसल, बीते दिनों  'द कपिल शर्मा शो' में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता मेहमान बने थे। लेकिन उस दौरान कृष्णा उस एपिसोड की शूटिंग के लिए नहीं पहुंचे। इसके बाद यह बात इतनी बढ़ गई कि सुनीता ने कह दिया कि वह दोबारा कभी कृष्णा शक्ल नहीं देखना चाहती।

Controversy: Aarti Singh said on brother Krishnas rift with maternal uncle Govinda says I also had to face the consequences
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

कृष्णा ने मांगी थी माफी

वहीं, सुनीता के इस स्टेटमेंट के बाद कृष्णा ने कहा था कि मैं गणेश जी से प्रार्थना करता हूं कि यह विवाद जल्द ही सुलझ जाए। उन्होंने कहा कि मैं जाहता हूं कि परिवार की ये समस्या भी गणेश जी दूर कर दें। भले ही इंटरनल इश्यू होते हैं, वो भी सॉल्व हो जाए बस यही प्रार्थना करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Controversy: Aarti Singh said on brother Krishnas rift with maternal uncle Govinda says I also had to face the consequences
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

एक ट्वीट से शुरू हुआ था विवाद

बता दें कि बीते कई सालों से कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच विवाद की खबरें आती रही हैं। यह सिलसिला तब शुरू हुआ जब 2018 में कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने ट्वीट किया कि कुछ लोग पैसों के लिए नाचते हैं। इस पर  सुनीता आहूजा ने कहा कि यह ट्वीट गोविंदा के खिलाफ किया गया है। 

विज्ञापन
Controversy: Aarti Singh said on brother Krishnas rift with maternal uncle Govinda says I also had to face the consequences
कृष्णा अभिषेक, गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी साथ शेयर नही किया था स्टेज

इसके बाद से ही गोविंदा और सुनीता ने कृष्णा और कश्मीरा से सभी संबंध खत्म कर लिए। 2019 में भी जब गोविंदा, सुनीता और उनकी बेटी टीना कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे तो कृष्णा शो में नहीं आए थे, क्योंकि सुनीता उनके साथ स्टेज शेयर नहीं करनी चाहती थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed