सब्सक्राइब करें

Birthday Special: सृष्टि रोडे करने वाली थीं मनीष नागदेव से शादी, बिग बॉस में इस वजह से टूट गया इनका रिश्ता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 24 Sep 2021 08:00 AM IST
विज्ञापन
Birthday Special: Srishty Rode was about to marry Manish Nagdev, but their relationship broke up in Bigg Boss because of one reason
सृष्टि रोडे-मनीष नागदेव - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 12 फेम सृष्टि रोडे आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और ग्लैमरस और खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करती हैं। लेकिन बिग बॉस 12 में जहां एक ओर सृष्टि रोडे को देशभर में नई पहचान दी। वहीं इस शो ने सृष्टि की जिंदगी भी बदल दी। सृष्टि शो में आने से पहले ही टीवी एक्टर मनीष नागदेव से सगाई कर चुकीं थीं, लेकिन शो में आने के कुछ दिनों बाद तक सब सही चला, फिर सृष्टि रोडे ने अचानक की मनीष नागदेव से अपनी सगाई को खत्म कर लिया। फरवरी 2018 में दोनों का रोका हुआ था और साल के अंत में दोनों शादी करने वाले थे। जहां लोग इंतजार कर रहे थे कि मनीष नागदेव और सृष्टि रोडे शो के बाद शादी करेंगे वहीं सृष्टि ने शो के बाहर आते ही मनीष से अपने सारे संबंध खत्म कर लिए। जानिए बिग बॉस 12 के घर में ऐसा किया हुआ की सृष्टि ने अपने चार साल पुराने रिश्ते को खत्म करने में चार पल भी नहीं लगाए।

Trending Videos
Birthday Special: Srishty Rode was about to marry Manish Nagdev, but their relationship broke up in Bigg Boss because of one reason
सृष्टि रोडे-मनीष नागदेव - फोटो : सोशल मीडिया

सात दिन बाद तोड़ दी सगाई
बिग बॉस 12 कंटेस्टेंट सृष्टि रोडे ने बिग बॉस के घर से बाहर आने के सात दिन बाद ही मनीष नागदेव से अपनी सगाई तोड़ दी थी। दोनों ने कभी खुलकर इस पर बात नहीं की थी लेकिन मनीष ने 6 महिने बाद सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने दिल के दर्द को बयां किया था। इस नोट में मनीष ने सारी बातें खुलकर लिखी हैं। मनीष ने सृष्टि पर आरोप लगाया है कि उन्होंने फोन पर उनसे ब्रेकअप कर लिया और पेशेवर लाभ के लिए उनका इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Special: Srishty Rode was about to marry Manish Nagdev, but their relationship broke up in Bigg Boss because of one reason
सृष्टि रोडे-मनीष नागदेव - फोटो : सोशल मीडिया

लिखा 6 पेज का लेटर
मनीष नागदेव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 पेज का लेटर लिखकर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, 'पिछली बार प्यार में लिखा था। इस बार होश में लिख रहा हूं। जो होना था, वह हो चुका। सभी को उनके सवालों का जवाब मिल गया है। सृष्टि ने मुझे धोखा दिया है। उसने मेरी भावनाओं के साथ खेला है।' 

Birthday Special: Srishty Rode was about to marry Manish Nagdev, but their relationship broke up in Bigg Boss because of one reason
सृष्टि रोडे-रोहित सुचांती - फोटो : सोशल मीडिया

रोहित के साथ जुड़ा नाम
बिग बॉस 12 के घर में सृष्टि रोडे की नजदीकियां रोहित सुचांती के साथ देखी गई थीं। शो से बाहर आने के बाद सृष्टि रोड़े को रोहित डेट किया था। रोहित ने एक इंटरव्यू में खुल के कहा था कि 'मैं सृष्टि को काफी पसंद करता हूं। अक्सर लोग मुझसे पूछते हैं कि तुम खुद से 5 साल बड़ी लड़की को क्यों डेट कर रहे हो तो मेरा जवाब होता है कि उम्र मेरे लिए मायने नहीं रखती।'

विज्ञापन
Birthday Special: Srishty Rode was about to marry Manish Nagdev, but their relationship broke up in Bigg Boss because of one reason
सृष्टि रोडे

रोहित से भी हो गया ब्रेकअप
सृष्टि रोडे और रोहित अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते थे। लेकिन सृष्टि का ये रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चल सका, सालभर बाद ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आने लगीं। बता दें कि सृष्टि की जिंदगी में नई एंट्री हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed