किसी सीरियल की टीआरपी ये बताने के लिए काफी है कि किस शो को दर्शकों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है। टीआरपी में कौन सा सीरियल इस वक्त टॉप पर है और कौन सा टॉप 5 में अपनी जगह नहीं बचा पाया, ये पता करने के लिए टीवी सीरियल के 37वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने टीआरपी की यह लिस्ट जारी की है। आइए जानते हैं इस हफ्ते टॉप 5 में कौन से शोज शामिल हैं।
TRP WEEK 37: टीआरपी लिस्ट में एक पायदान नीचे खिसका ‘इमली’, टॉप - 3 जगह बनाने में कामयाब रहा शो ‘ये हैं चाहतें’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुम है किसी के प्यार में
टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते फिर दूसरे स्थान पर नील भट्ट और आएशा सिंह स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' रहा। इस सीरियल में सई, विराट और पाखी का ट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। शो की कहानी की बात करें तो सई और विराट की बीच दूरियां बहुत ज्यादा बढ़ चुकी हैं। जिसके चलते सीरियल इन दिनों दिलचस्प मोड़ ले रहा है।
ये हैं चाहतें
इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में थोड़ा बदलाव देखने को मिला। दरअसल, टीवी सीरियल 'ये हैं चाहतें' ने अपनी टीआरपी में सुधार करते हुए टॉप-3 में जगह बना ली है। अकबर काजी और शरगुन कौर का यह टीवी शो तीसरे पायदान पर है। शो में चल रहा वेडिंग ट्रैक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
इमली
ये हैं चाहतें की टीआरपी में सुधार के साथ ही इस हफ्ते धारावाहिक 'इमली' की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली है। दरअसल, इस बार यह सीरियल टॉप-3 में अपनी जगह बचाने में नाकामयाब रहा। इमली, आदित्य और मालिनी की लव स्टोरी दर्शकों को बांधकर नहीं रख पाई। जिसके चलते इस हफ्ते यह शो चौथे नंबर पर रहा।
उड़ारियां
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले शो उड़ारियां को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। 37वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में उड़ारियां पांचवें स्थान पर रहा। शो में चल रहा मौजूदा ट्रैक भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।