{"_id":"5e57a57b8ebc3ec988300f82","slug":"bollywood-actress-dia-mirza-reveals-about-her-life-on-the-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा शो में आई 'बचपन में घर से भागी' अभिनेत्री , 21 साल की उम्र में पड़ा था पहला थप्पड़","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कपिल शर्मा शो में आई 'बचपन में घर से भागी' अभिनेत्री , 21 साल की उम्र में पड़ा था पहला थप्पड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Thu, 27 Feb 2020 08:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'द कपिल शर्मा शो' में अक्सर बॉलीवुड सितारे अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए आते रहते हैं। ऐसे में हाल ही एक अभिनेत्री ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान कई खुलासे किए। अभिनेत्री ने बताया कि वह बचपन में घर से भाग चुकी हैं।
2 of 4
दरअसल हाल ही में फिल्म थप्पड़ के प्रमोशन के लिए फिल्म की स्टारकास्ट कपिल शर्मा के शो पहुंची। इस दौरान तापसी पन्नू के साथ ही साथ अनुभव सिन्हा ने भी खूब एन्जॉय किया। वहीं दीया मिर्जा ने शो में कई खुलासे किए।दीया मिर्जा ने शो में बातचीत के दौरान बताया कि जब वो पांच साल की थीं तब उनके पापा ने किसी वजह से उनपर चिल्ला दिया। तब दीया को इतना गुस्सा आया कि वो घर छोड़कर चली गईं थीं।
3 of 4
वो पूरा दिन अपने रिश्तेदारों के यहां रहीं और आखिर में शाम को पापा रिश्तेदार के घर से वापस लाए। दीया ने बताया कि उसके बाद उनके पिता ने उनपर कभी नहीं चिल्लाया। इसके बाद शो में दीया मिर्जा ने अपने पहले थप्पड़ को याद करते हुए कहा कि, 'जब मैं 21 साल की थी, तब मां ने किसी निजी वजह से पहला थप्पड़ मारा था। मुझे आज भी वह दिन याद हैं। उस दिन मैं बहुत रोई थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शो में दीया मिर्जा ने एक और मजेदार बात बताई कि लखनऊ के चिड़ियाघर में एक मादा तेंदुआ का नाम दीया मिर्जा है। वहीं उसके दो शावकों का नाम एक्ट्रेस ने खुद रखा है। बता दें कि दीया मिर्जा अभिनेत्री होने के साथ ही साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।