फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 12 के पूर्व कंटेस्टेंट शिवाशीष ने पिता का निधन पर शेयर की पोस्ट, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

Tue, 03 Sep 2019 07:13 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 03 Sep 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
celebs Offer Condolences as Bigg Boss 12 Contestant Shivashish Mishra Father Passes Away
शिवाशीष मिश्रा और उनके पिता - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 12 के कंटेस्टेंट रहे शिवाशीष मिश्रा के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। दरअसल शिवाशीष  के पिता के निधन की खबर सामने आई है। पिता के निधन की जानकारी खुद शिवाशीष ने सोशल मीडिया पर दी। वहीं उनके पोस्ट पर सेलेब्स शोक जाहिर कर रहे हैं।

celebs Offer Condolences as Bigg Boss 12 Contestant Shivashish Mishra Father Passes Away
शिवाशीष

दरअसल 2 सितंबर को शिवाशीष ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- उन्होंने कभी मुझे नहीं बताया कि जिंदगी कैसी जीनी है। बल्कि उन्होंने खुद जिंदगी जी और मुझे दिखाया कि जिंदगी कैसे जीते हैं। पापा आप मेरे आदर्श थे, आप हमेशा दिल में रहेंगे। जय श्री महाकालेक्शवर, ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे।'
 

celebs Offer Condolences as Bigg Boss 12 Contestant Shivashish Mishra Father Passes Away
shivashish mishra

बता दें कि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि शिवाशीष का निधन कब और कैसे हुआ है। शिवाशीष के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं और उनके पिता की आत्मा की शांति के लिए दुआ मांग रहे हैं। शिवाशीष के पिता के निधन की खबर पर श्रीसंत, करणवीर बोहरा, रोमिल चौधरी और दीपक ठाकुर समेत सितारों ने दुख व्यक्त किया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

He didn't tell me how to live,instead he lived and let me watch him do it! RIP PAPA! My inspiration , my goal, always and forever in my heart ! JAY SHREE MAHAKALESHWAR!!

A post shared by Shivashish Mishra (@shivashish_official) on

विज्ञापन
विज्ञापन
celebs Offer Condolences as Bigg Boss 12 Contestant Shivashish Mishra Father Passes Away
big boss 12 contestant shivashish'

शिवाशीष के पोस्ट पर श्रीसंत ने लिखा- 'मैसेजों के माध्यम से अपनी भावना व्यक्त नहीं कर सकता। मैं कह सकता हूं कि तुम वास्तव में एक मजबूत व्यक्ति हो। तुम्हारा दिल बेहद अच्छा है। तुम्हारे पिता का आशीर्वाद तुम्हारे साथ है। मजबूत बनो, पैरेंट्स हमारे असल में भगवान है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. तुम अपने परिवार के लिए बेस्ट इंसान हो।'

विज्ञापन
celebs Offer Condolences as Bigg Boss 12 Contestant Shivashish Mishra Father Passes Away
shivashish mishra

वहीं करणवीर बोहर ने पोस्ट पर कमेंट किया- ओह नो, ओम नम: शिवाय, वो एक बेहतर जगह पर गए हैं मेरे भाई। वहीं रोमिल चौधरी ने कमेंट कर लिखा- 'बहुत अफसोस हुआ ये सुनकर भाई। भगवान अंकलजी की आत्मा को शांति दे। मैं जानता हूं ये दर्द कोई नहीं समझ सकता पर मजबूत बनो।' इसके अलावा दीपक ठाकुर ने लिखा-  'ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे, ओम नम: शिवाय'। गौरतलब है कि शिवाशीष बिग बॉस के 12वें सीजन में अपने बेबाक अंदाज के चलते सुर्खियों में रहे थे।

पढ़ें: बप्पा के साथ मान्यता दत्त की तस्वीर देख खुद को रोक नहीं पाईं त्रिशाला, किया प्यार भरा कमेंट


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed