फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nach Baliye 9: रवीना के साथ डांस कर रहे थे सनी देओल, भावुक बेटे करण की वजह से वीडियो हुआ वायरल

Tue, 03 Sep 2019 06:38 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 03 Sep 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
Karan Deol hugs father Sunny Deol post his dance with Raveena on Nach Baliye 9
करण- सनी देओल और रवीना टंडन - फोटो : सोशल मीडिया

सहर बाम्बा और सनी देओल के बेटे करण देओल फिल्म पल पल दिल के पास से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। ऐसे में तीनों ही फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। प्रमोशन के दौरान सनी, करण और सहर पहुंचे स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो नच बलिए में। इस दौरान शो में कुछ ऐसा हुआ कि करण ने पिता सनी को स्टेज पर आकर सभी के सामने गले लगा लिया।

Karan Deol hugs father Sunny Deol post his dance with Raveena on Nach Baliye 9
karan deol

सोशल मीडिया पर करण का सनी को गले लगाते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को स्टार प्लस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में सभी शो में जमकर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं सनी और रवीना भी डांस करते नजर आ रहे हैं।

Karan Deol hugs father Sunny Deol post his dance with Raveena on Nach Baliye 9
sunny deol and karan deol - फोटो : amar ujala mumbai

वीडियो में सनी देओल और रवीना टंडन फिल्म इम्तिहान के गाने  'तेरे चेहरे पे अपनी नजर छोड़ जाऊंगा' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच वहीं पुरानी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। बता दें कि फिल्म इम्तिहान 1994 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रवीना और सनी देओल के साथ सैफ अली खान भी मुख्य किरदार में थे। 

View this post on Instagram

Sunny Deol and Judge Raveena's dance to this iconic song brings back the 90s feels ❤ #NachBaliye9, This Sat-Sun at 8pm on StarPlus and Hotstar :-http://bit.ly/NachBaliye9 @iamsunnydeol @officialraveenatandon @khan_ahmedasas @imkarandeol @sahherbambba

A post shared by StarPlus (@starplus) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Deol hugs father Sunny Deol post his dance with Raveena on Nach Baliye 9
karan deol

दरअसल पिता सनी देओल को काफी वक्त बाद डांस करता देख करण देओल काफी खुश और भावुक हो गए। वो इस पल को लेकर इतना भावुक हो गए कि स्टेज पर जाकर पिता सनी को गले से लगा लेते हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और साथ ही साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Karan Deol hugs father Sunny Deol post his dance with Raveena on Nach Baliye 9
डांस इंडिया डांस में करण- सहर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इससे पहले करण, सनी और सहर टीवी शो डांस इंडिया डांस में फिल्म प्रमोशन के लिए गए थे। उस वक्त करण की करीना कपूर खान के साथ सेल्फी भी काफी वायरल हुई थी। करण ने अपने पोस्ट में करीना को अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस बताया था। गौरतलब है कि फिल्म पल पल दिल के पास 20 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म को करण के पिता सनी देओल डायरेक्ट कर रहे हैं।

पढ़ें: लता मंगेशकर ने रानू मंडल को दी बड़ी नसीहत, कहा- 'गायकी में मेरी परछाई न बनो, ऑरिजिनल रहो वरना...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed