{"_id":"62efae765e20a27b496a3ddc","slug":"chahatt-khanna-got-angry-for-pointing-out-two-divorces-said-urfi-javed-is-classless","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Urfi Javed: दो तलाक की बात पर भड़कीं चाहत खन्ना, पोस्ट शेयर कर उर्फी जावेद को बताया क्लासलेस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Urfi Javed: दो तलाक की बात पर भड़कीं चाहत खन्ना, पोस्ट शेयर कर उर्फी जावेद को बताया क्लासलेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 07 Aug 2022 08:29 PM IST
सार
सोशल मीडिया सेंसशन उर्फी जावेद अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अपनी स्टाइलिंग को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी जावेद हर दिन कुछ ना कुछ नया कर लोगों को हैरान कर देती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद, चाहत खन्ना
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया सेंसशन उर्फी जावेद अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अपनी स्टाइलिंग को लेकर आए दिन सुर्खियां बटोरने वाली उर्फी जावेद हर दिन कुछ ना कुछ नया कर लोगों को हैरान कर देती हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस बीते कुछ दिनों से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, बीते कुछ दिनों से उर्फी और एक्ट्रेस चाहत खन्ना के बीच सोशल मीडिया पर कैटवॉर जारी है। इस साइलेंट वॉर की शुरुआत अभिनेत्री चाहत खन्ना ने एक लंबा- चौड़ा नोट लिख कर की। एक्ट्रेस ने अपनी इस पोस्ट में उर्फी के ड्रेसिंग सेंस पर टिप्पणी की थी। वहीं, उर्फी ने भी पलटवार करते हुए चाहत को करारा जवाब दिया था।
2 of 4
चाहत खन्ना
- फोटो : Instagram
उर्फी ने चाहत के पोस्ट पर जवाब देते हुए उनके ''दो तलाक' पर तंज कसा था। ऐसे में उर्फी के इस पोस्ट के बाद अब चाहत खन्ना उन पर भड़क उठी हैं। उर्फी पर पलटवार करते हुए चाहत ने एक पोस्ट शेयर किया। इतना ही नहीं अपने इस पोस्ट में उन्होंने उर्फी को क्लासलेस तक बता दिया। इंस्टा स्टोरी पर शेयर किए गए इस पोस्ट में चाहत ने लिखा, ''मुझे इस तरह के नाटक में शामिल होने की जरूरत नहीं है, लेकिन मैं अपने फॉलोअर्स को बताना चाहती हूं कि कुछ लोग बातें करते हैं और कुछ भौंकते ज्यादा हैं, लेकिन जो मुझे जानते हैं उन्हें पता है कि मैंने यहां तक पहुंचने के लिए कितनी मेहनत की है।''
3 of 4
chahatt khanna
- फोटो : Social Media
उन्होंने आगे कहा कि बात करने से पहले रिकॉर्ड्स चेक करो। मैंने किसी से एक पैसा नहीं लिया है। ''मैं जानती हूं कि मेरा तलाक काफी आसानी से टारगेट करने वाला टॉपिक है। हर कोई इस बारे में जानता है, लेकिन 'क्लास' वाले लोग कभी ऐसा नहीं करेंगे। मैं 'क्लासलेस' लोगों से या 'पेड मीडिया' से क्लास की उम्मीद कर भी नहीं सकती हूं, बाकि जिसको जो अच्छा लगता है, लिखो।'' दरअसल, यह पूरा विवाद से चाहत खन्ना के एक पोस्ट से शुरू हुआ था। बीते दिनों उर्फी जावेद पीले रंग की एक ड्रेस में नजर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी की इस ड्रेस पर कमेंट करते हुए चाहत ने कहा था कि बाहर ऐसे कपड़े पहनकर कौन जाता है। साथ ही मीडिया पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि अगर कोई अपने कपड़े उतार देगा तो मीडिया उसे भी सेलेब्रिटी बना देगा? चाहत के इस पोस्ट का जवाब देते हुए उर्फी ने भी पोस्ट शेयर किया था। अपने इस पोस्ट में उन्होंने अपनी इस ड्रेस को पहनने की वजह बताने के साथ ही चाहत खन्ना के दो तलाक पर भी निशाना साधा था। बता दें कि उर्फी जावेद इन दिनों अस्पताल में हैं। तीन दिन से बुखार की शिकायत के बाद उन्हें बीते दिन भर्ती कराया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।