{"_id":"62eea83ee4b6c3464f68ade7","slug":"actor-kundrra-opens-about-marriage-plans-with-gf-tejasswi-prakash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"TajRan: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा जल्द ही करेंगे शादी! एक्टर ने खुद कही ये बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
TajRan: तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा जल्द ही करेंगे शादी! एक्टर ने खुद कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 06 Aug 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश इस समय छोटे पर्दे के सबसे ज्यादा पॉपुलर कपल में शुमार हैं। वह टेलीविजन इंडस्ट्री की उन जोड़ियों में से एक हैं, जो अपने प्यार और रिश्ते के बारे में हर जगह खुलकर बात करते हैं और अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और उन्हें हमेशा साथ देखना चाहते हैं। ऐसे में कई बार उनकी शादी को लेकर भई खूब कयास लगाए जाते हैं। फिलहाल लगता है कि प्रशंसकों की ख्वाहिश जल्दी ही पूरी होने वाली है। अभिनेता ने अपनी शादी के बारे में खुद बात की है।
2 of 4
तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा
- फोटो : insta
बिग बॉस 15 में बनी दोनों की जोड़ी
तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा बिग बॉस के 15वें सीजन में करीब आए थे। तेजस्वी इस शो की विनर रही थीं। शो के समय से ही दोनों की केमिस्ट्री ने सबका दिल जीत लिया था और फैंस उन्हें प्यार से तेजरन के नाम से बुलाते हैं और उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
3 of 4
तेजस्वी प्रकास-करण कुंद्रा
- फोटो : इंस्टाग्राम
शादी के प्लान पर बोले करण कुंद्रा
एक शो में बातचीत के दौरान करण कुंद्रा से उनके फैंस से लेकर तेजस्वी के संग रिश्ते के बारे में भी बात की गई और इसी दौरान जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि "जल्दी ही होनी चाहिए"। इसके आगे करण कुंद्रा कहते हैं कि "सब कुछ बहुत अच्छा जा रहा है, सब बहुत कमाल का चल रहा है"। इसके बाद वह आगे कहते हैं कि "मियां भी राजी, बीवी भी राजी, काजी भी राजी"।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
तेजस्वी और करण
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें वर्क फ्रंट की तो तेजस्वी प्रकाश इस समय एकता कपूर के शो में 'नागिन 6' में लीड नागिन के किरदार में नजर आ रही हैं। बात करें एक्टर करण कुंद्रा की तो उनके हाथ में भी कई प्रोजेक्ट हैं और कुछ समय पहले कपल का एक सॉन्ग भी रिलीज हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।