टीवी अभिनेत्रियों की लाइफस्टाइल देखकर अक्सर फैंस यही अंदाजा लगाते हैं कि उनके जीवन में सब कुछ बहुत ही शानदार होता है। हालांकि बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी हैं जिन्होंने निजी जीवन में बहुत संघर्ष किया है और आज भी उनके जीवन में कई सारी परेशानियां हैं। इसमें 'बड़े अच्छे लगते हैं' फेम अभिनेत्री चाहत खन्ना का नाम भी शामिल है। चाहत पर्दे पर अक्सर नकारात्मक और बोल्ड किरदार में नजर आती हैं, लेकिन असल जिंदगी में वो दो बेटियों की प्यारी मां हैं। चाहत कई बार अपनी निजी जिंदगी के संघर्षों के बारे में सोशल मीडिया पर बता चुकी हैं।
दर्द: आर्थिक तंगी का सामना कर रहीं टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना, बोलीं- मैं मां हूं इसलिए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि उन्हें काम नहीं मिल रहा है क्योंकि वो दो बच्चों की मां हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था कि उनके पास पैसे बहुत कम रह गए हैं और उनके जीवन में परेशानियां हो रही हैं। चाहत खन्ना ने एक इंटरव्यू में इसके बारे मे बात करते हुए कहा कि, 'जब एक शादीशुदा अभिनेत्री को साइन करना होता है जो एक मां भी है तो मेकर्स दो बार सोचते हैं। मैं तो दो बच्चों जोहर और अमायरा की मां हं। मैं दोगुनी मेहनत करने को तैयार हूं, लेकिन मुझे काम नहीं मिल रहा'।
आगे चाहत ने कहा कि, 'जब भी मैं कोई ऑडिशन देती हूं तो रिजेक्ट कर दिया जाता है। इसकी वजह ये है कि मेरे दो बच्चे हैं और मेकर्स को लगता है कि इस जिम्मेदारी के साथ मैं कमिटमेंट नहीं कर पाऊंगी। शादीशुदा अभिनेत्रियों को लेकर एक धारणा बन चुकी है। उन्हें लेकर सोच लिया जाता है कि वो मुख्य अभिनेत्री के रोल में सूट नहीं करेंगी। जब मैं अपनी बच्चियों के साथ तस्वीर साझा करती हूं तो लोग मुझे ऐसा करने से मना करते हैं। लोगों का कहना है कि इन तस्वीरों को देखर मेकर्स मुझे अप्रोच नहीं करेंगे'।
'कुबूल है' गर्ल ने आगे कहा कि, 'मैं बिना किसी हिचकिचाहट के अपने बच्चों के साथ तस्वीरें साझा करती हूं क्योंकि मुझे लगता है कि अगर मैं एक मां हूं तो मैं इस बात को छिपा नहीं सकती। मानना है तो मानो, नहीं तो जाओ। आजकल कास्टिंग आपकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के आधार पर होती है। मुझे लगता है कि एक अभिनेत्री को काम उसक मैरिट और काबिलियत के आधार पर मिलना चाहिए ना कि उसके इंस्टाग्राम प्रोफाइल के आधार पर'।
चाहत ने आगे कहा कि, 'बहुत सी अभिनेत्रियां ऐसी हैं टीवी इंडस्ट्री में जो शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं, लेकिन उनके पास काम की कमी नही है। बहुत से लोगों को लगता है कि मैं Enterpreneur बन गई हूं तो इसलिए मेरे पास बहुत सारा पैसा है। ये भी सच है कि आप सोशल मीडिया पर जो देखते हैं वैसे आप असल जिंदगी में नहीं होते हैं। जो दिखता है वो सच नहीं होता है। इस महामारी में मेरे बिजनेस पर भी असर पड़ा है। मैं बस उम्मीद कर रही हूं कि मुझे अच्छे मौके मिलें क्योंकि मुझे मेरे परिवार को पालना है'। बता दें कि चाहत खन्ना पति फरहान मिर्जा से अलग रह रही हैं। कुछ साल पहले उन्होंने पति पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट करने का आरोप लगाकर तलाक का फैसला लिया था, लेकिन अभी तक उनका तलाक नहीं हो पाया है।