फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बूझो तो जानें: 'लक्ष्मण' ने पूछा 'रामायण' से जुड़ा यह खास सवाल, यूजर्स ने दिया ये जवाब

Thu, 24 Jun 2021 02:04 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 24 Jun 2021 02:04 PM IST
विज्ञापन
Ramayan Fame Sunil Lahri Aka Lakshman asks his Fans to Recognize a scene from the show
सुनील लहरी - फोटो : Twitter

देश में पिछले साल जब कोरोना के कारण लॉकडाउन लगा तो दर्शकों के मनोरंजन के लिए 'रामायण' का दोबारा प्रसारण किया गया था। इस बार भी ऐसा ही हुआ। रामानंद सागर की 'रामायण' में राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकार भी एक बार फिर चर्चा में आ गए थे। इसमें लक्ष्मण का किरदार निभाकर चर्चा में आए सुनील लहरी का नाम भी शामिल है। सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय दिखाई देते हैं और आए दिन वो तस्वीरें साझा करते हैं। बीते दिनों सुनील ने अपने नए लुक की तस्वीरें साझा की थीं जिन्हें देखकर तो फैंस के मुंह से यह तक निकल गया था कि 'हे प्रभु, ये कैसी माया है'। इतना ही नहीं सुनील शूटिंग के दिनों की कुछ यादें और किस्से भी फैंस संग साझा करते रहते हैं जो लोगों को काफी पसंद आते हैं। हाल ही में सुनील ने अपने फैंस से एक सवाल पूछ डाला है।



'रामायण' का यह सीन है सुनील का सवाल
दरअसल, सुनील लहरी ने शो के एक सीन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में राम और लक्ष्मण एक साथ नजर आ रहे हैं। सुनील ने इससे जुड़ा ही सवाल भी पूछा है। इस पर जवाब देने वालों का तांता लग गया है। खास बात है कि ज्यादातर यूजर सुनील लहरी के पूछे गए सवाल का सही उत्तर दे रहे हैं। 

Ramayan Fame Sunil Lahri Aka Lakshman asks his Fans to Recognize a scene from the show
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

'रामायण' के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने शो के एक सीन की तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में राम और लक्ष्मण एक साथ नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों ऋषि से बात करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुनील लहरी ने फैंस से सवाल पूछा है और लिखा, 'क्या आप जानते हैं, ये रामायण के किस सीन की तस्वीर है?' एक्टर के इस सवाल पर लगातार यूजर जवाब देते नजर आ रहे हैं।
 

Ramayan Fame Sunil Lahri Aka Lakshman asks his Fans to Recognize a scene from the show
सुनील लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने उत्तर देते हुए लिखा, 'दशरथजी और अवधवासी जब जनकपुर आए थे।' वहीं एक अन्य ने जवाब में लिखा, 'सर ये मिथिला के भवन में जब महाराज दशरथ बारात लेकर आते हैं और महर्षि विश्वामित्र आप दोनों को उनके पास ले जाने के लिए आते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan Fame Sunil Lahri Aka Lakshman asks his Fans to Recognize a scene from the show
सुनील लहरी - फोटो : Instagram

बीते दिनों सुनील लहरी ने इंस्टाग्राम पर डेढ़ लाख फॉलोवर्स होने की खुशी में अपने फैंस को धन्यवाद कहा था। इस खास मौके पर उन्होंने अपनी एक खास तस्वीर भी शेयर की थी। तस्वीर में सुनील का लुक काफी बदला हुआ नजर आया था। उनकी दाढ़ी काफी बढ़ी हुई थी और बाल भी बड़े नजर आ रहे थे। 

विज्ञापन
Ramayan Fame Sunil Lahri Aka Lakshman asks his Fans to Recognize a scene from the show
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 80 के दशक में रामायण दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। ये सीरियल बहुत लोकप्रिय हुआ था और देशभर में इन कलाकारों को बेहद सम्मान मिला था। शो मे अरुण गोविल ने प्रभु श्रीराम का और सीता माता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया था। उस दौरान सीरियल की रिकॉर्ड व्यूअरशिप थी। बीते लॉकडाउन में इसे एक बार फिर प्रसारित किया गया और तब भी शो ने ग्लोबली व्यूअरशिप के कई रिकॉर्ड्स तोड़े थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed