फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए एक खूबसूरत डायन की अनोखी प्रेम कहानी 'मनमोहिनी', 500 साल पुराना प्यार...बेमिसाल

Sat, 01 Dec 2018 09:06 AM IST
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अनुभव अवस्थी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 01 Dec 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh, 500 Year Old Unique Love Story of a Ghost Manmohini
सीरियल की स्टार कास्ट
एक खूबसूरत डायन की अनोखी प्रेम कहानी 'मनमोहिनी' देखना चाहेंगे, उसका प्यार 500 साल पुराना है, जो बेहद बेमिसाल और रोमांचक है देखिए।
Chandigarh, 500 Year Old Unique Love Story of a Ghost Manmohini
सीरियल की स्टार कास्ट
यह कहानी एक ऐसी चुड़ौल की है, जिसका प्यार अचानक 500 साल बाद जब उसका प्यार सामने आता है, तो वह इसे पाने के लिए व्याकुल हो जाती है। किसी चुड़ैल को प्यार हो जाए तो वह किस हद तक जा सकती है। यह दर्शकों को रहस्य, रोमांच और कल्पनाओं की दुनिया में ले जाएगा, जिसमें एक खूबसूरत चुड़ैल और उसके अधूरे प्यार, उसकी इच्छाओं, जुनून, बदले की भावना, पुनर्जन्म और ऐसी ही तमाम बातों की कहानी है।

 
Chandigarh, 500 Year Old Unique Love Story of a Ghost Manmohini
सीरियल की स्टार कास्ट
एलएसडी फिल्म्स के बैनर तले बने इस सीरियल का प्रसारण 27 नवंबर से शाम 7.30 बजे सोमवार से शुक्रवार तक शुरू हो चुका है। राजस्थान की पृष्ठभूमि में रची-बसी यह कहानी मनमोहिनी नाम की एक सुंदर डायन के इर्द-गिर्द घूमती रहती है, जो अपने प्रेमी राणा सा से मिलने के लिए 500 वर्षों से भटक रही है। अब वह अतीत के पन्नों से निकलकर अपने प्रेमी के आधुनिक पुनर्जन्म राम और उसकी पत्नी सिया की जिंदगी में लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh, 500 Year Old Unique Love Story of a Ghost Manmohini
सीरियल की स्टार कास्ट
यह शो जहां राम के प्रति सिया के अटूट प्यार को दर्शाता है। वहीं वो मोहिनी नाम की डरावनी आत्मा से अपने पति को बचाने के लिए संघर्ष करती है। यह दो औरतों के टकराव की कहानी है। इसमें एक सच्चा इंसान है और एक जिद्दी रूह, जो अपने प्यार को पाने के लिए भूरा जादू का सहारा लेती है। ऐसी स्थिति में दर्शक कभी सिया तो कभी मोहिनी के साथ खड़े नजर आएंगे। आखिरकार प्यार के इस जंग में कौन जीतेगा। यह जानने के लिए आपको मनमोहिनी देखना होगा।
विज्ञापन
Chandigarh, 500 Year Old Unique Love Story of a Ghost Manmohini
सीरियल की स्टार कास्ट
जादू टोने का अंजाना रूप है भूरा जादू
जी टीवी की बिजनेस हेड अपर्णा भोसले का कहना है कि इसमें जो बात मनमोहिनी को अलग बनाती है, वह यह कि इसमें पहली बार भूरा जादू का कॉन्सेप्ट पेश किया गया है। जो जादू-टोने का एक अंजाना-सा रूप है। इस जादू को रेगिस्तान की रेत से शक्ति मिलती है। एलएसडी फिल्म्स के प्रोड्यूसर प्रतीक शर्मा ने कहा कि सुपरनैचुरल फेंटेसी ड्रामा इस सीजन का नया फ्लेवर है। इस विषय ने हमेशा ही मुझे उत्साहित किया है। फेंटेसी के अलावा मनमोहिनी एक प्रेम कहानी है, जो भूरा जादू की पृष्ठभूमि में रची गई है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed