{"_id":"5aaf859e4f1c1b5a598b4dc2","slug":"child-actist-ayaan-zubair-rahmani-playing-lead-role-in-chandrashekhar-serial","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'चंद्रशेखर' के कारण चर्चा में आया यह बाल कलाकार, पिता-बहन भी टीवी में चमका रहे नाम","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'चंद्रशेखर' के कारण चर्चा में आया यह बाल कलाकार, पिता-बहन भी टीवी में चमका रहे नाम
Mon, 19 Mar 2018 07:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Mar 2018 07:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी सीरियल 'जोधा-अकबर', 'मेरी पहचान' और 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' जैसे सीरियल में अपनी एक्टिंग का लोहा मना चुके बाल कलाकार अयान जुबैर रहमानी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी एक्टिंग के टैलेंट को देखने हुए उन्हें एक और सीरियल में अहम किरदार करने का मौका मिला हैं।
2 of 4
अयान इन दिनों टीवी चैनल स्टार भारत पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'चंद्रशेखर' की वजह से चर्चा में हैं। इस सीरियल में अयान भारत के क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का रोल कर रहे हैं। इस सीरियल में उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है।
3 of 4
खास बात यह है कि अयान के पिता और बहन दोनों टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं। अयान मानते हैं कि उन्होंने एक्टिंग अपने पिता को देखकर सीखी है। अयान के पिता जुबैर रहमानी भी बड़े एक्टर हैं। इतना ही नहीं अयान की बहन जन्नत कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'तू आशिकी' में नजर आ चुकीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गौरतलब है कि अयान ने साल 2013 में टीवी सीरियल 'जोधा-अकबर' से छोटे परदे पर डेब्यू किया है। आपको बता दें कि सीरियल 'चंद्रशेखर' क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर आधारित है। इसमें अयान जुबैर रहमानी चंद्रशेखर आजाद के बचपन का अभिनय कर रहे हैं। यह सीरियल 12 मार्च से रात 10 बजे प्रसारित होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।