सोमवार का दिन छोटे परदे पर अमिताभ बच्चन की मेजबानी में शुरू होने जा रहे गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ की शुरूआत के साथ ही महिलाओं की हिम्मत और ताकत की एक नहीं, बल्कि दो दमदार कहानियों की शुरूआत का दिन भी बनने जा रहा है। ये शोज हैं, ‘नीमा डेन्जोंग्पा’ और ‘थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी’। ‘नीमा डेन्जोंग्पा’ का प्रसारण रात 9 बजे ‘थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी’ का प्रसारण रात 9:30 बजे कलर्स चैनल पर किया जायेगा। इन धारावाहिकों में नीमा डेन्जोंग्पा का दमदार किरदार सुरभि दास निभाएंगी जबकि काजोल मुखर्जी का प्रेरक किरदार निभाती दिखेंगी इशिता दत्ता। ‘नीमा डेन्जोंग्पा’ सिक्किम की एक भोली-भाली लड़की की कहानी है जो अपने प्यार के लिए अपने शहर और पूरे परिवार को पीछे छोड़कर सपनों की नगरी मुंबई आ जाती है। एक आम लड़की की तरह ही नीमा को एक अच्छी और खुशहाल जिंदगी की उम्मीद होती है लेकिन उसे पता नहीं होता कि उसकी ये उम्मीदें टूटने वाली हैं। वहीं, मासूम काजोल को लगता है कि उसकी शादी बड़े ही धूमधाम से होने वाली है। लेकिन उसके सपने रातों-रात चकनाचूर हो जाते हैं। पिता की मौत के बाद उसे घर की जिम्मेदारी उठाने के लिये मजबूर होना पड़ता है।
‘केबीसी 13’ को छोटे परदे पर चुनौती देने उतरेगी काजोल और नीमा डेन्जोंग्पा, ये है कलर्स की नई कहानियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘नीमा डेन्जोंगपा’ की कहानी
मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित ‘नीमा डेन्जोंगपा’ की कहानी नीमा के इर्द-गिर्द घूमती है। वह सिक्किम की रहने वाली युवती है, जिसे मुंबई के सुरेश (अक्षय केलकर) से प्यार हो जाता है। वह बस्ती का सबसे हैंडसम लड़का है, उसने बहुत ही कम उम्र में अपने पिता को खो दिया और वह अपनी मां (ऊषा नाईक) की इकलौती उम्मीद है। सिक्किम में शूटिंग की दौरान उसकी मुलाकात नीमा से होती है और वह उससे प्यार कर बैठता है। दोनों शादी कर लेते हैं और अपनी पूरी दुनिया और परिवार को पीछे छोड़कर नीमा मुंबई आ जाती है। लेकिन उसे नहीं पता होता है कि सपनों की यह नगरी उसके लिये एक भयानक सपना बन जाएगी। उसे न केवल इस शहर में उपेक्षा मिलती है, बल्कि उसे अलग-अलग नामों से भी बुलाया जाता है और नॉर्थईस्ट से होने की वजह से उसे कमतर भी समझा जाता है।
नॉर्थ ईस्ट का असली दर्द
अपने किरदार नीमा के बारे में सुरभि दास का कहना है कि, “कलर्स परिवार का हिस्सा बनना मेरे लिये सपने के सच होने जैसा है, इस चैनल को देखकर मैं बड़ी हुई हूं। ऐसे मंच से अपने समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है, जिसे देश के लाखों लोग देखते हैं । नीमा का किरदार बेहद खूबसूरत और निडर है, सच कहूं तो इस किरदार ने मुझे विश्वास की ऊंची छलांग लगाने के लिए प्रेरित किया। मुझे उम्मीद है कि मैं पूर्वोत्तर भारतीयों के बारे में लोगों की धारणाओं को बदलने में कामयाब रहूंगी और नीमा की कहानी दर्शकों को पसंद आएगी।”
‘थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी’ की कहानी
वहीं दूसरी तरफ, ‘थोड़ा सा बादल थोड़ा सा पानी’ की कहानी काजोल को केंद्र में रखकर बुनी गई है। वह कोलकाता की रहने वाली एक प्यारी, खुशमिजाज़ लड़की है। उसे पूरा परिवार बहुत लाड़-प्यार करता है। वह होशियार है लेकिन चालाक नहीं, बाहरी दुनिया की सच्चाइयों से उसका वास्ता नहीं पड़ा। अर्जुन चटर्जी (हर्षद अरोड़ा अभिनीत) से शादी कर काजोल एक नई जिंदगी शुरू करने को लेकर काफी खुश है। लेकिन काजोल की पिता की अचानक मौत के बाद शादी वाले दिन सबकुछ हमेशा के लिए बदल जाता है। उसकी खुशहाल जिंदगी पर ग्रहण लग जाता है, क्योंकि उसे अपने पूरे परिवार और कर्ज में डूबे पिता के बिजनेस की जिम्मेदारी लेनी पड़ती है।