फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उर्फी जावेद का खुलासा: अडल्ट साइट पर तस्वीरें अपलोड होने के बाद लोग समझने लगे थे 'पोर्न स्टार', परिवार ने भी नहीं दिया साथ

Fri, 20 Aug 2021 12:05 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 20 Aug 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
Urfi Javed recalls family's abuse after her pictures were posted on adult site
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i

टेलीविजन अभिनेत्री उर्फी जावेद का कहना है कि जब उनकी तस्वीरें एक अडल्ट साइट पर अपलोड कर दी गईं थी, उस वक्त उनको परिवार का भी साथ नहीं मिला था। उन्होंने कहा, मुझे उस वक्त दोषी माना जा रहा था और लोगों को लग रहा था मैं गुप्त रूप से एक पोर्न स्टार हूं। उर्फी ने ये बातें एक इंटरव्यू के दौरान कही हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद मेरे पिता ने भी मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। रिश्तेदार मेरे बैंक खाते की जांच करना चाहते थे, ताकि छिपे हुए पैसों का पता लगाया जा सके।



उर्फी जावेद हाल ही में बिग बॉस ओटीटी से बाहर हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद दो साल तक मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित होना पड़ा। रिश्तेदार मुझे पोर्ट स्टार समझने लगे थे। 

Urfi Javed recalls family's abuse after her pictures were posted on adult site
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i

उर्फी जावेद ने कहा कि उस वक्त मैं कॉलेज में भी नहीं थी। मै सिर्फ ग्यारहवीं कक्षा में थी। यह दौर मेरे लिए सबसे ज्यादा कठिन था, क्योंकि परिवार वाले भी मेरा समर्थन नहीं कर रहे थे। ऐसे वक्त में परिवार ने भी मुझे दोषी ठहरा दिया था। 
 

Urfi Javed recalls family's abuse after her pictures were posted on adult site
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i

उन्होंने कहा कि लोग मेरे बारे में ऐसी-ऐसी गंदी बातें करते थे कि मुझे अपना नाम भी याद नहीं आता था। किसी लड़की को मेरे साथ नहीं जाने दिया जाता था। इस अनुभव के बाद मैंने खुद पर भरोसा किया। मेरे पिता जब मुझे पीड़ित-दोषी ठहराते थे, मैं कुछ नहीं कहती थी। इस यातना को झेलना के अलावा, मैं कुछ नहीं कर सकती थी। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Urfi Javed recalls family's abuse after her pictures were posted on adult site
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i

उन्होंने कहा कि मुझे हमेशा कहा जाता था कि लड़कियों की आवाज नहीं होती है, केवल पुरुषों को ही निर्णय लेने की अनुमति होती है। उन्होंने कहा,  मुझे नहीं पता था कि मेरे पास आवाज है, लेकिन जब मैंने अपना घर छोड़ा, तो मुझे सर्वाइव करने में काफी वक्त लगा। अब मेरा व्यक्तित्व सामने आ रहा है और मैं रुकने वाला नहीं हूं।

विज्ञापन
Urfi Javed recalls family's abuse after her pictures were posted on adult site
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i

इससे पहले के अपने एक इंटरव्यू में उर्फी का कहना था कि घर से भागने के बाद उनको कुछ दिन पार्क में रहना पड़ा था। उनका कहना था, मैं अपनी मां और दो अन्य भाई-बहनों को छोड़कर अपनी दो बहनों के साथ घर से भाग गई थीं और दिल्ली में एक हफ्ते तक एक पार्क में रही थी। फिर हम तीनों ने नौकरी की तलाश शुरू की और एक कॉल सेंटर में मुझे नौकरी मिली। मेरे पिता ने उस वक्त दूसरी शादी कर ली थी और परिवार की सारी जिम्मेदारी मेरे कंधों पर आ गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed