बिग बॉस को शुरू हुए अभी 10 दिन भी नहीं हुए हैं कि इस बीच हमें कई चीजें होती हुईं दिख रही हैं। इस दौरान ऑडियंस ने घर में रह रहे लोगों के बीच के लड़ाई झगड़े, हंसी मजाक और इमोशन्स सभी कुछ देख लिया है। बिग बॉस का ये सीजन भी अन्य सीजनों के तरह लोगों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। हालांकि इस बार ये शो टेलीविजन पर ना आकर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रहा है। इसी बीच शो के दौरान राकेश बापट अपने पिता को याद करते हुए काफी भावुक हो गए और रोने लगे। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू भी आ रहे थे। उन्हें रोता हुआ देखकर साथी प्रतियोगी उनके पास आकर सांत्वना देने लगे। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से प्रतीक सहजपाल उन पर पर्सनल कमेंट पास करते दिख रहे थे। उस दौरान राकेश ने भी उनको करारा जवाब दिया था, जिस पर उनके फैंस काफी खुश हुए थे।
बिग बॉस ओटीटी: अपने पिता को याद करते हुए भावुक हुए राकेश बापट, शमिता शेट्टी ने बांधा ढांढस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 19 Aug 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन