TRP Week 32: इंडियन आइडल-12 फिनाले को मिली रिकॉर्ड तोड़ टीआरपी, टॉप पांच में इस सीरियल का दबदबा कायम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुम है किसी के प्यार में
टीआरपी लिस्ट में दूसरे स्थान पर 'गुम है किसी के प्यार में' बना हुआ है। ये धारावाहिक लगातार टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है। सई और विराट प्रेम कहानी दर्शकों का ध्यान खींच रही है। गुम है किसी के प्यार में' इन दिनों एक दिलचस्प मोड़ ले रहा है। इस शो में मेकर्स खूब सारा मसाला डाल रहे हैं जिसके चलते इस शो की टीआरपी काफी ज्यादा है।
सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल का 12वां सीजन अब तक का सबसे विवादित सीजन रहा, लेकिन इसे पसंद भी खूब किया गया। इंडियन आइडल 12 खत्म हो चुका है। इंडियन आइडल का फिनाले 15 अगस्त रविवार को था। बता दें, रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 के विनर पवनदीप राजन बने हैं।
इमली को इस बार झटका लगा है। इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इमली सीरियल चौथे स्थान पर पहुंच गया है। स्टार प्लस के सीरियल इमली की कहानी नया मोड़ लेगी। शो में इमली, आदित्य और मालिनी की लव स्टोरी दर्शकों को बांधे हुए है। कहानी में आ रहे ट्विस्ट सबका खूब दिल जीत रहे हैं।
खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 की टीआरपी पॉजीशन में कोई बदलाव नहीं आया है। स टीवी शो में दिव्यांका त्रिपाठी, श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी और विशाल आदित्य सिंह का डेयरिंग साइड देखने को मिल रहा है। खतरों के खिलाड़ी शो की रेटिंग में सुधार हुआ है और इसबार शो टीआरपी लिस्ट में पांचवे स्थान पर है।