{"_id":"611e3ee8280aaf639606ed09","slug":"kbc-13-kaun-banega-crorepati-13-rules-to-change-find-out-season-13-details-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KBC 13: हॉट सीट पर पहुंचने के लिए इस बार रफ्तार के साथ दिमाग का नया इम्तिहान, सोमवार से खेला होबे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KBC 13: हॉट सीट पर पहुंचने के लिए इस बार रफ्तार के साथ दिमाग का नया इम्तिहान, सोमवार से खेला होबे
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 19 Aug 2021 05:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
KBC Season 13: हर सीजन में अपने प्रशंसकों के लिए कुछ खास और कुछ नया लेकर आने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन की मेजबानी में होने वाला लोकप्रिय गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सोमवार से छोटे परदे पर लौट रहा है। अमिताभ बच्चन को इस खेल से जुड़े 21 साल हो रहे हैं और वह अब भी याद करते हैं बीता हुआ वह सीजन जब ऑडियंस पोल इस खेल से दूर हो गया था। लेकिन, कोरोना महामारी के नियंत्रण में होने के चलते शो निर्माताओं ने इस बार मुंबई में सेट पर दर्शकों की मौजूदगी की अनुमति दे दी है। तो इस बार शो में ऑडियंस पोल भी होगा और होगा एक नया खेल जो सेट पर पहुंचने वाले प्रतिभागी हॉट सीट पर पहुंचने के लिए खेलते हैं। जी हां, इस बार फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के निर्माताओं ने एक नया ट्विस्ट जोड़ दिया है।
गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन की शुरुआत से पहले इसके मेजबान अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘कौन बनेगा करोड़पति के साथ मेरे संबंधों का यह 21वां साल है और इस शो से लगातार मेरी उम्मीदें बढ़ती जाती हैं। पिछले सीजन में यह संभवतः पहली बार हुआ था, जब स्टूडियो की ऑडियंस इस शो का हिस्सा नहीं थी और हमने लाइफलाइंस में भी बड़ा बदलाव देखा था। मैंने तब दर्शकों और उनके जोश की बहुत कमी महसूस की।’
3 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : सोशल मीडिया
शूटिंग के दौरान दर्शकों के शो का हिस्सा बनने की फिर से छूट मिलने पर अमिताभ बच्चन कहते हैं, ‘मुझे खुशी है कि इस सीजन में नए जोश के साथ स्टूडियो ऑडियंस की वापसी हो रही है और इस तरह ऑडियंस पोल लाइफलाइन फिर शुरू की जाएगी। जिंदगी के हर क्षेत्र से आने वाले कंटेस्टेंट्स से मिलना मेरे लिए हर साल एक खास अनुभव होता है। मुझे एक दिलचस्प और संपूर्ण गेम प्ले का इंतजार है। ये कंटेस्टेंट्स मुझे हर तरह से प्रेरित करते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कौन बनेगा करोड़पति
- फोटो : Instagram
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने हाल के बरसों में एक फैसला ये भी लिया है कि उनके तमाम धारावाहिक और गेम शो अब उनकी अपनी कंपनी स्टूडियो नेक्स्ट बनाती है। गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को भारत लाने वाले सिद्धार्थ बसु अब इस शो के साथ सलाहकार के रूप में जुड़े हुए हैं। वह कहते हैं, ‘ये भारत के सबसे लंबे चलने वाले शो का 21वां साल है और यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि केबीसी अब भी पूरी मजबूती के साथ परिवारों का पसंदीदा शो बना हुआ है और समाज के हर वर्ग और हर उम्र के लोगों से जुड़ा हुआ है। हर सीजन में हमने देश के अलग-अलग हिस्सों से आए प्रतिभागी देखे, जिनकी शिक्षा और पेशे अलग-अलग थे। उन्हें प्रेरित करने वाले कई कारणों में अपने लिए सम्मान की तलाश भी एक बड़ा कारण है।’
विज्ञापन
5 of 5
कौन बनेगा करोड़पति 13
- फोटो : Instagram
गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 13वां सीजन टेलीविजन पर 23 अगस्त को रात 9 बजे से शुरू हो रहा है। इस शो के डिजिटल ऑडिशंस में मिले जबर्दस्त प्रतिसाद के साथ ही अब इसके कंटेस्टेंट्स हॉट सीट से केवल एक कदम की दूरी पर हैं। इस बार शो की शुरुआत में होने वाले फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट की जगह फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट:ट्रिपल टेस्ट होगा। इसमें कंटेस्टेंट्स को विकल्पों को सही क्रम में लगाने की बजाय सामान्य ज्ञान के तीन सवालों के जवाब देने होंगे। इसमें लगा लीडरबोर्ड ये बताएगा कि इन सवालों का जवाब देने में हर कंटेस्टेंट को कितना समय लगा। जो सबसे कम समय में तीनों सवालों के सही जवाब देगा, वो सीधे हॉट सीट पर पहुंच जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।