फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shooting Report: 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के सेट पर शिल्पा ने लगाए चार चांद, देखिए शूटिंग की दिलचस्प तस्वीरें

Thu, 19 Aug 2021 02:43 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 19 Aug 2021 02:43 PM IST
विज्ञापन
Shilpa shetty returns to Super dancer 4 after one month see shooting photos
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

महीने भर बाद अपने डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के सेट पर लौटीं शिल्पा शेट्टी की तस्वीरें हम आपके लिए ले आए हैं। शो की शूटिंग से बाहर आईं ये खास तस्वीरें हैं और इन तस्वीरों को देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में इस वीकेंड कैसा धमाल मचने वाला है। शिल्पा शेट्टी अपने पारिवारिक दुख भुलाकर फिर से कैमरे के सामने मुस्कुराते दिखेंगी और बताएंगी लोगों को कि ‘शो मस्ट गो ऑन’। सेट पर मौजूद सूत्रों की मानें तो इस सप्ताहांत डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' में अमर चित्र कथा की नैतिक कहानियां दिखाई जाएंगी और इसके अलावा देश भर से जुटे बेहतरीन डांसर्स के साथ ‘इंडियन आइडल सीजन 12’ के कंटेस्टेंट्स के गानों का डांस धमाल भी होगा।

Shilpa shetty returns to Super dancer 4 after one month see shooting photos
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : सोशल मीडिया

डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' की शूटिंग के दौरान जो झलकियां समझ में आईं उससे इतना तो तय हो चला है कि इस वीकेंड के एपिसोड में डांस के माध्यम से अमर चित्र कथा की कहानियां प्रस्तुत की जाएंगी। इतना ही नहीं, दर्शकों को इंडियन आइडल सीजन 12 के फाइनलिस्ट्स - पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, निहाल तौरो और शनमुख प्रिया मौजूदगी में, उनकी ही धुनों पर कंटेस्टेंट्स का जबरदस्त डांस भी देखने को मिलेगा।

Shilpa shetty returns to Super dancer 4 after one month see shooting photos
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इन तमाम धमाकेदार और जोश से भरी परफॉर्मेंस देखने के दौरान डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के सेट पर इस बार तमाम नई नई चीजें देखने को मिलीं। भारतीय इतिहास के प्रेरणास्तंभ रहे पृथ्वीराज चौहान, सावित्रीबाई फुले, द्रौपदी, रानी लक्ष्मीबाई जैसी हस्तियों की कहानियां दिखाने के लिए डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के मेकर्स ने खास इंतजाम किए हैं। ऐसे ही कई और हस्तियों की कहानियां दिखाने करने से लेकर इंडियन आइडल सीजन 12 के कंटेंस्टेंट्स के गानों पर झूमने नाचने तक इस वीकेंड के एपिसोड्स के लिए कथा-कहानियों, डांस और म्यूजिक का जबरदस्त संगम शूट किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa shetty returns to Super dancer 4 after one month see shooting photos
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के ताजा एपिसोड्स में दर्शकों के लिए बहुत कुछ होगा। शूटिंग के दौरान देखने को मिला एक मौके पर जज गीता कपूर काफी इमोशनल हो गईं और एक सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान तीनों जज कंटेस्टेंट्स की वाहवाही करने के बाद उन्हें सीढ़ी चढ़कर सलामी देते दिखे। इसके अलावा भी ढेर सारे जुगाड़ इस बार के शो में देखने को मिलने वाले हैं।

विज्ञापन
Shilpa shetty returns to Super dancer 4 after one month see shooting photos
सुपर डांसर चैप्टर 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग के दौरान वह पल भी आया जब गीता कपूर ने डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के मंच का शुक्रिया अदा किया, क्योंकि उन्हें इसमें परितोष त्रिपाठी जैसा अच्छा भाई मिला। इस मौके पर वह परितोष को राखी भी बांधती नजर आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed