{"_id":"611e1c77d14282438844cb77","slug":"arshi-opens-up-on-being-trolled-over-her-citizenship-i-am-an-indian-citizen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रोलर्स को अर्शी खान का जवाब: मैं पाकिस्तानी नहीं, भारतीय हूं.... पहचान पत्र भी है","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
ट्रोलर्स को अर्शी खान का जवाब: मैं पाकिस्तानी नहीं, भारतीय हूं.... पहचान पत्र भी है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 19 Aug 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्शी खान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 14 की प्रतियोगी अर्शी खान ने अपनी नागरिकता को लेकर ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। उनका कहना है कि मै भारतीय हूं और मेरे पास भारत सरकार द्वारा अनुमोदित सभी पहचान पत्र हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि मुझे अनावश्यक रूप से टारगेट करके ट्रोल किया गया। जिसकी वजह से मेरे काम को भी नुकसान हुआ। मुझे भारत में रहने वाली पाकिस्तानी नागरिक समझा जा रहा है, जिसके कारण मेरे काम को नुकसान पहुंच रहा है।
अर्शी खान ने कहा कि यह कठिन समय है। लोग मेरी नागरिकता पर सवाल करते हुए मुझे अनावश्यक रूप से निशाना बनाते हैं और ट्रोल करते हैं। वे मुझे भारत में रहने वाली पाकिस्तान की नागरिक समझते हैं। उन्होंने कहा कि इस कंफ्यूजन के कारण कई बार मेरा काम भी प्रभावित हुआ है।
2 of 5
अर्शी खान
- फोटो : Instagram
अर्शी खान ने खुद को पाकिस्तानी समझकर ट्रोल किये जाने को जीवन का दुखद अनुभव बताया। उन्होंने कहा, मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं भारतीय हूं। मेरे पास भारत सरकार द्वारा अनुमोदित सभी पहचान पत्र हैं। मैं पाकिस्तान से नहीं, बल्कि भारत से ही हूं।
3 of 5
अर्शी खान
- फोटो : अर्शी खान
उन्होंने कहा, मैं एक अफगानी पठान हूं, और मेरा परिवार यूसुफ ज़हीर पठान जातीय समूह से संबंधित है। मेरे दादा अफगानिस्तान से चले गए थे और भोपाल में एक जेलर थे। मेरी जड़ें अफगानिस्तान में हैं, लेकिन मैं एक भारतीय नागरिक हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राहुल वैद्य, अर्शी खान, अली गोनी
- फोटो : Instagram
इससे पहले अर्शी खान ने अफगानिस्तान में तालिबान के शासन होने पर भी चिंता जताई थी। उनका कहना था 'मैं अफगानिस्तान की महिलाओं को लेकर चिंतित हूं। एक अफगानी पठान होने के कारण ये चीजें मुझे काफी डराती हैं। मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
अर्शी खान
- फोटो : अर्शी खान
उनका कहना था कि मैं अफगानिस्तान की महिला नागरिकों को लेकर चिंतित हूं। मैं वहां जन्मी हूं और यदि मैं उनमें से होती...बस इस डर से ही चीख निकल जाती है। मैं काफी दुखी हूं और ठीक से खाना भी नहीं खा पा रही। उन्होंने कहा था कि मैं रिश्तेदारों और दोस्तों से बातचीत भी नहीं कर पा रही हैं, क्योंकि अफगानिस्तान पर अब तालिबान का कब्जा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।