फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: इन कंटेस्टेंट्स की फीस उड़ा देगी आपके होश, ये है घर का सबसे महंगा सदस्य

Thu, 19 Aug 2021 11:39 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 19 Aug 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
Bigg boss ott shamita shetty to akshara singh these contestants fees will blow your mind
शमिता शेट्टी, प्रतीक सहजपाल, रिद्धिमा पंडित - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस ओटीटी की धमाकेदार शुरुआत के साथ ही जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। अपनी लड़ाईयों के लिए मशहूर बिग बॉस का घर फिर अपने झगड़े और विवाद को लेकर चर्चा में है। आए दिन घर में बहसबाजी हो रही और कंटेस्टेंट एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। हालांकि इस घर में जितना हाई वोलटेज ड्रामा होता है उतनी ही इस शो की टीआरपी बढ़ती है। शो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि आपके मन में भी ये सवाल उठता होगा कि इतने हंगामे-झगड़े करने और सहने वाले इन कंटेस्टेंट्स को आखिर शो से कितनी फीस मिलती होगी? आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी के ये कंटेस्टेंट हर हफ्ते लाखों रुपये वसूल रहे हैं। साथ ही आपको बताते हैं कौन है इस शो का सबसे महंगा सदस्य।



मुस्कान जट्टाना व दिव्या अग्रवाल

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मुस्कान जट्टाना शो में काफी चर्चित हो रही हैं। वैसे भी विवादों से उनका पुराना नाता रहा है। मुस्कान के एक हफ्ते की कमाई  करीब 1.75 लाख रुपये है। मुस्कान की फैन फालोइंग काफी अच्छी है। कई शोज का हिस्सा रह चुकीं दिव्या अग्रवाल शो से करीब 2 लाख रुपये ले रही हैं।
Bigg boss ott shamita shetty to akshara singh these contestants fees will blow your mind
नेहा भसीन - फोटो : सोशल मीडिया

नेहा भसीन

नेहा शो की वो कंटेस्टेंट हैं जिनके नाम का सबसे पहले खुलासा हुआ था। वो बिग बॉस के माहौल में ढलने की कोशिश कर रही हैं। पंजाबी सिंगर नेहा के सोशल मीडिया पर जबरदस्त फॉलोवर्स तो नहीं है लेकिन शो के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जरूर इजाफा होगा। वो एक हफ्ते के करीब दो लाख रुपये ले रही हैं।

Bigg boss ott shamita shetty to akshara singh these contestants fees will blow your mind
अक्षरा सिंह - फोटो : Instagram

अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की बड़ी स्टार अक्षरा सिंह इन दिनों शो में सबसे जबरदस्त पंगे लेती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फालोइंग है। अक्षरा से पहले और भी कई भोजपुरी सितारे बिग बॉस का हिस्सा बने लेकिन कोई सीजन जीत नहीं पाया। ऐसे में अक्षरा को लेकर लोगों को काफी उम्मीदे हैं। फीस की बात करें तो एक हफ्ते के अक्षरा सिंह करीब1.7 लाख रुपये लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss ott shamita shetty to akshara singh these contestants fees will blow your mind
करण नाथ - फोटो : सोशल मीडिया

करण नाथ

ये दिल आशिकाना फिल्म से लोगों के दिलों में घर कर जाने वाले करण नाथ बिग बॉस के घर में चुपचुप से नजर आते हैं। करण की एंट्री के साथ सबको उम्मीद थी कि वो शो में दमदार खेल खेलते नजर आएंगे लेकिन करण फिलहाल किसी से पंगा लेने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। हालांकि करण की एक हफ्ते की कमाई 1.75 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Bigg boss ott shamita shetty to akshara singh these contestants fees will blow your mind
निशांत भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

निशांत भट्ट

मशहूर कोरियोग्राफर निशांत भट्ट को इस शो में एक हफ्ते के करीब 1.2 लाख रुपये मिल रहे हैं। गौरतलब है कि शमिता शेट्टी ने निशांत पर आरोप लगाया था कि एक शूट के दौरान निशांत ने उन्हें असहज महसूस करवाया था। शो में ही शमिता ने खुलासा किया था कि निशांत ने एक लाइन क्रास की थी जो उन्हें सही नहीं लगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed