फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

द कपिल शर्मा शो: अक्षय-अजय के बाद शो में पहुंचे ये दो दिग्गज कलाकार, सुदेश लहरी बोले- आशीर्वाद मिल गया

Thu, 19 Aug 2021 09:04 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 19 Aug 2021 09:04 AM IST
विज्ञापन
The Kapil sharma show Dharmendra and Shatrughan sinha will be next guest on the Kapil Sharma show
कपिल शर्मा, सुदेश लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों के चहीते कॉमेडियन और होस्ट कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ टीवी पर जबरदस्त वापसी के लिए तैयार हैं। द कपिल शर्मा शो के पहले दो एपिसोड की झलक भी सामने आ चुकी है। शो के पहले एपिसोड में जहां अक्षय कुमार हुमा कुरैशी और वाणी कपूर के साथ फिल्म 'बेलबॉटम' की प्रमोशन के लिए पहुंचे तो वहीं अगले एपिसोड में अजय देवगन फिल्म 'भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया' का प्रमोशन करते नजर आए। फैंस इन एपिसोड्स की झलक देखकर शो के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं।



शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र के साथ लहरी ने साझा की तस्वीर

हालांकि शो के तीसरे मेहमान के तौर पर इंडस्ट्री के दो दिग्गज सितारे नजर आएंगे। इस शो में धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा साथ नजर आने वाले हैं। गौरतलब है कि कपिल शर्मा धर्मेंद्र को बहुत पसंद करते हैं क्योंकि वो उनके शो के सबसे पहले मेहमान थे। कपिल का कहना था कि धरम जी ने तब इस शो पर आने के लिए हां कहा था जब शो कुछ भी नहीं था। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा तो जब भी साथ आते हैं फैंस की हंसी ही नहीं रुकती।

The Kapil sharma show Dharmendra and Shatrughan sinha will be next guest on the Kapil Sharma show
सुदेश लहरी - फोटो : Twitter-@sudesh_lehri

अब हाल ही में कॉमेडियन सुदेश लहरी ने धर्मेंद्र-शत्रुघ्न सिन्हा के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'इनका आशीर्वाद मिल गया और क्या चाहिए'। सुदेश लहरी के अलावा कपिल शर्मा ने भी दोनों दिग्गज सितारों और अपनी टीम के  सदस्यों के साथ तस्वीर साझा की। 



View this post on Instagram

A post shared by Sudesh Lehri (@realsudeshlehri)

The Kapil sharma show Dharmendra and Shatrughan sinha will be next guest on the Kapil Sharma show
कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पिछले सारे शो में सुदेश लहरी इस टीम का हिस्सा नही थे लेकिन अब सुदेश भी द कपिल शर्मा शो में नजर आएंगे। सुदेश लहरी की जोड़ी कृष्णा के साथ खूब जमती है। जब भी दोनों साथ होते हैं फैंस का हंसते हंसते बुरा हाल हो जाता है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि इस शो में भी कृष्णा-सुदेश की जोड़ी धमाल मचा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kapil sharma show Dharmendra and Shatrughan sinha will be next guest on the Kapil Sharma show
कपिल शर्मा, सुमोना चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ये भी साफ हो गया है कि द कपिल शर्मा शो में सुमोना भी नजर आएंगी। पिछले काफी समय से ऐसी खबरें थीं कि सुमोना को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है लेकिन सुमोना ने सेट से तस्वीरें साझा कर सबकी गलतफहमी दूर कर दी। इसके साथ ही अर्चना पूरन सिंह ने बताया है कि सुमोना एक अलग अवतार में नजर आएंगी।

विज्ञापन
The Kapil sharma show Dharmendra and Shatrughan sinha will be next guest on the Kapil Sharma show
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया

द कपिल शर्मा शो 21 अगस्त से सोनी टीवी पर रात साढ़े बजे से प्रसारित होगा। कपिल शर्मा की टीम में कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, चंदन प्रभाकर, सुमोना चक्रवर्ती और कीकू शारदा के साथ सुदेश लहरी नजर आएंगे। उनके अलावा गौरव गेरा भी इस नए सीजन से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed