फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन विशेष: फासले सीरियल से की थी पूरबी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत, कॉमेडी सर्कस के कई सीजन किए होस्ट

Thu, 19 Aug 2021 07:13 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 19 Aug 2021 07:13 AM IST
विज्ञापन
Purbi Joshi Birthday Special known facts about actress life
पूरबी जोशी - फोटो : Instagram

टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री पूरबी जोशी का जन्म 19 अगस्त 1974 में मुंबई में हुआ था। पूरबी  एक अभिनेत्री होने के साथ- साथ एक वॉइस डबिंग आर्टिस्ट और कॉमेडियन भी हैं। उन्होंने बतौर एंकर भी कई शो की मेजबानी संभाली। पूरबी जोशी काफी समय तक पर्दे से दूर रही, लेकिन अब वो एक बार फिर से फिल्मों और वेब सीरीज में सक्रिय हो गईं है। उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी कुछ चीजें हमारे इस आर्टिकल में आपको बताएंगे।



मुंबई में पूरी हुई पढ़ाई

अभिनेत्री पूरबी जोशी का जन्म मुंबई में ही प्रवीण जोशी और सरिता जोशी के घर हुआ। पूरबी जोशी के पिता प्रवीण जोशी जहां स्टेज एक्टर हैं तो वही उनकी मां सरिता जोशी टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इसके अलावा उनकी बहन केतकी दवे भी हिन्दी के साथ-साथ गुजराती सिनेमा में भी काफी मशहूर हैं। पूरबी जोशी ने अपनी पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की है।

Purbi Joshi Birthday Special known facts about actress life
पूरबी जोशी - फोटो : Instagram

बतौर मॉडल की शुरुआत
 

टेलीविजन में अपना डेब्यू करने से पहले पूरबी ने मॉडल के रूप में काफी काम किया। उन्होंने कई मॉडलिंग शोज किए इसी के साथ पूरबी जोशी ने कई ब्रांड्स कमर्शियल का चेहरा भी बनीं।

Purbi Joshi Birthday Special known facts about actress life
पूरबी जोशी - फोटो : Instagram

1995 में की टेलीविजन करियर की शुरुआत

पूरबी जोशी ने अपने करियर की शुरुआत साल 1995 में सीरियल ‘फासले’ से की थी। इसके बाद उन्होंने कई बड़े टेलीविजन शोज में काम किया। वो दिशाएं, मेहंदी तेरे नाम की, हमारी देवरानी, मेहंदी तेरे नाम की। मिस्टर एंड मिस टीवी जैसे कई शोज का हिस्सा रही। एक समय पर पूरबी जोशी टेलीविजन का एक बड़ा नाम थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Purbi Joshi Birthday Special known facts about actress life
पूरबी जोशी - फोटो : Instagram

कॉमेडी सर्कस की कि मेजबानी

पूरबी जोशी ने टेलीविजन शोज के साथ रिएलिटी शोज में भी हिस्सा लिया। पूरबी ने तीन साल तक लगातार कॉमेडी सर्कस की मेजबानी संभाली। इसके बाद वो कहानी कॉमेडी सर्कस की और कॉमेडी सर्कस के अजूबे में प्रतियोगी के रूप में नजर आईं और उन्होंने डेली सोप से हटकर अपनी कॉमेडी का तड़का दुनिया को दिखाया।

विज्ञापन
Purbi Joshi Birthday Special known facts about actress life
पूरबी जोशी - फोटो : Instagram

फिल्मों में भी किया काम

टेलीविजन के साथ-साथ पूरबी जोशी ने फिल्मों में भी काम किया। हालांकि वो फिल्मों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं। उन्होंने घूम, दसविदानिया, दमादम और हाला जैसी कई फिल्मों में काम किया। साल 2014 से उन्होंने टेलीविजन में काम नहीं किया। साल 2019 में उन्होंने वेब सीरीज ‘मेट्रो पार्क सीजन 1 और 2 में भी काम किया।

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed