फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनोज तिवारी से रवि किशन तक: जब बिग बॉस के घर में आए ये भोजपुरी सितारे, दर्शकों को आया दोगुना मजा

Wed, 18 Aug 2021 07:23 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 18 Aug 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
Manoj tiwari to Ravi Kishan when bhopuri stars participated in Bigg boss fans loved it
रवि किशन, संभावना सेठ, मनोज तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के सबसे विवादित और मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस का ओटीटी वर्जन भी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। बिग बॉस ओटीटी में भी कंटेस्टेंट्स के बीच जबरदस्त लड़ाई और ड्रामा देखने को मिल रहा है। बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स हर तरह से फैंस का मनोरंजन करते हैं और फैंस को भी ये जानने में दिलचस्पी रहती है कि घर में कौन कौन सा सदस्य मौजूद है। बिग बॉस में बॉलीवुड और टीवी सितारों के अलावा भोजपुरी सिनेमा के भी सितारे अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं।



जब बिग बॉस में नजर आए भोजपुरी सितारे

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों कई कंटेस्टेंट्स से पंगा लेती नजर आ रही हैं। हालांकि वो पहली ऐसी भोजपुरी स्टार नहीं हैं जो बिग बॉस का हिस्सा बनी हैं। उनसे पहले और भी सितारे बिग बॉस के घर में हलचल मचा चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही भोजपुरी सितारों के बारे में जिन्होंने बिग बॉस के घर में मचाया है धमाल।

Manoj tiwari to Ravi Kishan when bhopuri stars participated in Bigg boss fans loved it
सदर सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

रवि किशन

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सितारे रवि किशन बिग बॉस के पहले सीजन में आए थे। शो में रवि ने मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगाया था। अपने भोजपुरी अंदाज और 'अद्भुत' या फिर 'बाबू' और 'जिन्दगी झंड बा, तब्बो घमंड बा' जैसे जुमलों के चलते इतने मशहूर हुए कि प्रतियोगिता के आखिरी तीन प्रतिभागियों में एक वे भी थे। रवि किशन को दर्शकों का खूब प्यार मिला था।

Manoj tiwari to Ravi Kishan when bhopuri stars participated in Bigg boss fans loved it
मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला

मनोज तिवारी

बीजेपी नेता और भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता मनोज तिवारी भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। वो सीजन चार में नजर आए थे। मनोज तिवारी की डॉली ब्रिंद्रा से हुई लड़ाई ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। मनोज भले ही इस सीजन के विजेता नहीं बन पाए लेकिन अपनी बेबाकी से उन्होंने सबका दिल जीत लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Manoj tiwari to Ravi Kishan when bhopuri stars participated in Bigg boss fans loved it
संभावना सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

संभावना सेठ

भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अदाकारा संभावना सेठ ने भी इस शो में हिस्सा लिया था। आइटम डांस के लिए मशहूर संभावना ने बिग बॉस के सीजन आठ में नजर आईं थीं। इस शो के बाद से वो और भी ज्यादा हिट हो गई थीं। संभावना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

विज्ञापन
Manoj tiwari to Ravi Kishan when bhopuri stars participated in Bigg boss fans loved it
निरहुआ - फोटो : instagram/dineshlalyadav

निरहुआ

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को भला कौन नहीं जानता। निरहुआ भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम हैं। उन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लिया था लेकिन वो लंबे समय तक शो में नहीं रह पाए। साल 2019 में आम चुनाव में इन्होंने भाजपा के टिकट पर आजमगढ़ सीट से मैदान में उतरे थे। निरहुआ को चुनाव में हार मिली थी। इस सीट से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जीते थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed