{"_id":"6246c46f458f461dd477f021","slug":"comedian-bharti-singh-told-that-she-has-not-blessed-with-baby-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह ने बेटी के जन्म की खबर को बताया अफवाह, कही ये बात","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bharti Singh: कॉमेडियन भारती सिंह ने बेटी के जन्म की खबर को बताया अफवाह, कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 01 Apr 2022 02:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
भारती सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कॉमेडियन भारती सिंह ने हाल ही में प्रेग्नेंसी फोटोशूट कराया था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। भारती की डिलीवरी डेट नजदीक आ रही है। हर्ष और भारती अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इससे पहले ही सोशल मीडिया पर भारती के बच्चे को लेकर कुछ खबरें वायरल हो रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि भारती सिंह के घर बेबी गर्ल ने जन्म लिया है। हालांकि भारती ने इस खबर का खंडन किया है।
2 of 4
भारती सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
शुक्रवार को एक लाइव चैट के दौरान भारती सिंह ने इसपर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कई दिन से मेरे पास रिश्तेदारों और दोस्तों के बधाई देने वाले मैसेज आ रहे हैं। सबको ऐसा लग रहा है कि मैंने एक बेटी को जन्म दिया है। भारती ने कहा ये महज अफवाहें हैं, इनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा- फिलहाल मैं खतरा के सेट पर हूं और मुझे समय मिल गया था तो मैंने सोचा कि लाइव आकर ये जानकारी दे दूं।
3 of 4
भारती सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम
भारती सिंह ने आगे कहा कि मेरी डिलीवरी डेट नजदीक है और मुझे डर लग रहा है। उन्होंने कहा- मैं और हर्ष अक्सर यह बात करते हैं कि बेबी का ध्यान कौन रखेगा। एक बात तो तय है कि मेरे और हर्ष की तरह हमारा बच्चा भी काफी मजाकिया होगा। भारती ने आगे कहा कि ये अफवाहें हैं , प्लीज इनपर ध्यान मत दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारती सिंह
- फोटो : Colors
प्रेग्नेंसी के नवें महीने में भी भारती सिंह काम कर रही हैं। कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया फिलहाल गेम शो 'द खतरा खतरा' और रियलिटी शो हुनरबाज में शो होस्ट करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने प्रेग्नेंसी फोटोशूट कराया था, जिसमें वह गुलाबी रंग के गाउन में पोज दे रही थीं। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।