{"_id":"6132093006c785024f2882d4","slug":"comedy-circus-fame-sidharth-sagar-gets-drugs-addicted-admitted-in-rehab-centre-by-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स की लत: बुरी हालत में पुलिस को मिले कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर, मां ने कहा- रिहैब सेंटर में करवाया है भर्ती","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
ड्रग्स की लत: बुरी हालत में पुलिस को मिले कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर, मां ने कहा- रिहैब सेंटर में करवाया है भर्ती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 03 Sep 2021 05:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ सागर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन जगत की जगमगाती दुनिया के पीछे छिपी कई बातें जब सामने आती हैं तो लोग हैरान रह जाते हैं। टीवी शो 'कॉमेडी सर्कस' और 'कॉमेडी क्लास' से मशहूर हुए कॉमेडियन सिद्धार्थ को फिर से ड्रग्स की आदत लग गई है। हाल ही में सिद्धार्थ पुलिस को बहुत बुरी हालत में मिले जिसके बाद उन्होंने उनकी मां को फोन किया। बता दें कि सिद्धार्थ को रिहैब सेंटर में भर्ती कराया गया है और वहां उनका इलाज चल रहा है। उनकी मां ने बताया कि सिद्धार्थ बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं।
पुलिस को बुरी हालत में मिले सिद्धार्थ
कुछ दिनों पहले वो शूट से गायब हो गए थे। बता दें कि साल 2018 में सिद्धार्थ के ड्रग्स लेने की बात सामने आई थी। उस वक्त सिद्धार्थ ने बताया था कि उनकी मां ही उन्हें ड्रग्स देती थीं। इसके अलावा उन्होंने अपनी मां पर और भी कई तरह के आरोप लगाए थे। हालांकि धीरे धीरे सिद्धार्थ की हालत में सुधार हो रहा था और वो ड्रग्स से दूर जाने लगे थे।
2 of 5
सिद्धार्थ सागर
- फोटो : SELF
वो 'जी कॉमेडी शो' में काम कर रहे थे जिसकी जज फराह खान हैं। हालांकि कुछ समय से वो शूट पर नहीं दिखे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बेहद ही खराब हालत में पाया और उनकी मां को फोन कर दिया जो कि उस वक्त दिल्ली में थीं।
3 of 5
सिद्धार्थ सागर
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ की मां ने कहा कि, 'मुझे पुलिस स्टेशन से फोन आया था कि सिद्धार्थ की हालत खराब है। उसे केवल मेरा नाम और नंबर याद है। उन्होंने मुझे फोन किया और उसे वापस ले जाने के लिए कहा। ये दुख की बात है कि जब भी कोई ऐसी स्थिति में आ जाता है तो कोई दोस्त, शुभचिंतक मदद के लिए आगे नहीं आता है। मैं उसकी मां हूं और मैं चाहती हूं कि वो इस समस्या से बाहर निकले'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धार्थ सागर
- फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन की मां ने आगे कहा कि, 'हमने उसे बाइपोलर की दवाइयां देनी शुरू की थीं लेकिन उसने बीच में ही छोड़ दी थी। वो दवा लेना बंद कर देता है। मुझे लगता है कि कहीं कुछ तो सही नहीं है जिसकी वजह से ये सब चीजें बार-बार हो रही हैं। वो अपने करियर में इतना अच्छा कर रहा था। पिछली बार कुछ लोगों ने उसे इतना ठगा था कि उसके शरीर पर कपड़े तक नहीं बचे थे'।
विज्ञापन
5 of 5
सिद्धार्थ सागर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सिद्धार्थ सागर अपनी मिमिक्री के लिए काफी हिट हैं। वो नसीरुद्दीन शाह और सलमान खान की काफी अच्छी मिमिक्री करते हैं। साथ ही कॉमेडी क्लासेज में वो मौसी जी के किरदार में भी नजर आते थे। फैंस के उनके ये सभी किरदार काफी पसंद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।