{"_id":"5bfab1fdbdec224173175ed1","slug":"confirm-hina-khan-will-debut-in-bollwyood-from-this-film-soon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हो गया कंफर्म! बॉलीवुड में दस्तक दे रही हैं बिग बॉस की हिना खान, यह है उनका बड़ा रोल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
हो गया कंफर्म! बॉलीवुड में दस्तक दे रही हैं बिग बॉस की हिना खान, यह है उनका बड़ा रोल
Sun, 25 Nov 2018 08:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
hina khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रह चुकी हिना खान अब फिल्मों में एंट्री करने जा रही हैं। फिलहाल वह टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी के में कोमोलिका के मशूहर किरदार में दिख रही हैं। इससे पहले भी यह खबर उड़ी थी कि हिना खान जल्द बॉलीवुड में एंट्री करेंगी। लेकिन अब इस बात पर मुहर लग चुकी है और फिल्म में वह इस रोल में नजर आंएंगी...आइए जानते हैं हिना खान के इस रोल के बारे में..
2 of 5
hina khan
- फोटो : screengrab
मोस्ट पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 से लोगों की नजरों में ज्यादा खटकने वाली एक्ट्रेस हिना खान अब बड़े परदे पर दस्तक देने जा रही हैं। बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक हिना खान इसके लिए तैयार भी हो गई हैं। बता दें कि फिल्म का सेट कश्मीर में लगेगा जिसमें 90 के दशक का माहौल दिखाया जाएगा। फिल्म में हिना खान एक जिम्मेदार और आत्मनिर्भर लड़की के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म को हुसैन खान डायरेक्ट करेंगे और राहत काजमी इसके निर्माता हैं। फिल्म को शक्ति सिंह के साथ राहत ने लिखा है।
3 of 5
Hina Khan
बता दें कि हाल ही में टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी के में एंट्री करने वाली हिना खान ने शो को एक लेवल अप भी कर दिया है। कोमोलिका के किरदार से उन्होंने शो में एंट्री की है। वहीं दर्शकों को अपनी झलक दिखाकर उनको दीवाना भी बना दिया है, मगर पिछले कुछ एपिसोड्स से हिना खान दिखाई नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
hina khan
फैन्स शो में हिना को काफी मिस कर रहे हैं। इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानने के बाद हिना के फैन्स को बुरा लग सकता है। खबरों के अनुसार, हिना अभी कुछ दिनों तक दर्शकों से दूर रहेंगी। आपको बता दें कि, कसौटी... का हिस्सा बनने से पहले हिना खान ने कई सारे प्रोजेक्ट साइन किए हुए थे।
विज्ञापन
5 of 5
hina khan
- फोटो : Instagram
आखिर में आपको बता दें कि हिना अभी अपने उन सभी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। साथ ही वह अपने आने वाले शो के लिए भी बाइक राइडिंग के हुनर भी सीख रही हैं। हिना कुछ दिन पहले अपने बॉयफ्रैंड रॉकी के साथ मालदीव भी घूमने गई थीं। यही वजह है कि वह शो में लंबे समय से दिखाई नहीं दे रही हैं। इन प्रोजेक्ट्स में एक उनकी यह फिल्म भी हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।