लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड और टीवी के सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। कोई घर के काम कर रहा है तो कोई फैंस से बातें कर रहा है। इस मुश्किल घड़ी में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने एक फनी वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है।
लॉकडाउन में सुनील ग्रोवर का मजाकिया अंदाज, 'बोलें- घर पर रहे तो जल्द ही...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार से लेकर सितारे तक लोगों को घर पर ही रहने के लिए समझा रहे हैं। ऐसे में सुनील ग्रोवर ने मजाकिया अंदाज में बताया कि आखिर सभी का घर के अंदर रहना क्यों जरूरी है। अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीतने वाले सुनील यहां भी हंसाने में कामयाब रहे हैं।
सुनील ग्रोवर अपील करते हैं कि 'मुश्किल समय है दोस्तों। अगर आप घर पर रहे तो शराब की दुकानें जल्द ही खुल जाएंगी। अगर आपने बाहर जाने की गलती की तो इसमें काफी समय लग सकता है। मर्जी आपकी।' सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा- 'मर्जी आपकी।'
Choice is yours ! Theka alert!
A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover) on
खबर है कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा की जोड़ी फिर से टीवी पर लौटने वाली है। दोनों के बीच हुए मनमुटाव और दूरी के बाद फैंस ने मांग की थी कि दोनों एक बार फिर से एक साथ आएं। अब लॉकडाउन की वजह से दोनों एक बार फिर से साथ नजर आएंगे।
दरअसल लॉकडाउन के चलते कपिल शर्मा शो के पुराने एपिसोड्स को चैनल ने दोबारा प्रसारित करने का फैसला लिया है। जिसकी वजह से शो के प्रशंसक एक बार फिर से कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जोड़ी को टीवी पर देख पाएंगे। कपिल शर्मा शो को पसंद करने वाले उनके प्रशंसक शो में गुत्थी, मशहूर गुलाटी और रिंकू भाभी के किरदार को बहुत मिस करते हैं। ऐसे में ये फैसला फैंस के लिए तोहफे से कम नहीं है।
लॉकडाउन के दौरान विक्की कौशल को करना पड़ रहा ये काम, अर्जुन-कृति ने लिए मजे