फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना शेमिंग का शिकार हुए दिव्यांका त्रिपाठी के पायलेट भाई, अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

Sat, 28 Mar 2020 10:34 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 28 Mar 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Divyanka Tripathi shared her sorrow after her   brother face Corona shaming
Divyanka Tripathi - फोटो : social media

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप फैलने से लोग काफी डरे हुए हैं। ऐसे में वह अपने घर से भी बहुत कम निकल रहे हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस का प्रसार चीन से पूरी दुनिया में फैला है। ऐसे में हर देश की सरकार विदेशी यात्रियों के अलावा पायलेटों और फ्लाइट में काम करने वाले क्रू पर विशेष ध्यान दे रही है। इस बीच छोटे पर्दे की मशहूर हीरोइन दिव्यांका त्रिपाठी ने खुलासा किया है कि कोरोना वायरस के डर से उनके भाई से पास आने से लोग बच रहे हैं। 

Coronavirus outbreak Divyanka Tripathi shared her sorrow after her   brother face Corona shaming
Divyanka Tripathi - फोटो : file photo

दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी के भाई ऐश्वर्य त्रिपाठी एक पायलेट हैं। ऐसे में वह देश-विदेश की यात्रा करते रहते हैं। हाल ही में जब ऐश्वर्य त्रिपाठी अपने घर लौटे तो उन्होंने अपने घर के आसपास की सोसाइटी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते खुद को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कर लिया। ऐश्वर्य त्रिपाठी के अंदर कोरोना का एक भी लक्षण नहीं मिला, लेकिन सोसाइटी में इस बात की अफवाहें फैल गईं कि वह कोरोना संक्रमित हैं। ऐसे में उन्हें कोरोना शेमिंग का शिकार होना पड़ा रहा है। 

View this post on Instagram

#CoronaShaming is most dastardly act one can indulge into. Keep distance, be careful but don't lose empathy that primarily defines us as humans. My brother is a pilot, willingly self quarantined at home, while SHOWING NO SYMPTOMS for 13 days. Even if he would have been affected he would have got himself treated like any other dutiful staff. Until recently, when officials posted a label outside our Bhopal house which is important but it 'failed to mention that he's NOT COVID POSITIVE', I didn't know what trauma airline staff was going through. Several being made to leave their houses, many are being ill treated, their families are being stigmatised...just because THEY CHOSE TO SERVE YOU OVER THEIR LIFE! My father risks his life everyday to provide others medicines from his pharmacy. My brother dared to keep flying till last government directive so that several stranded passengers can return home. It's a risk so many brothers, sisters, fathers, mothers are taking every day providing us essential services, while their families can only pray for their well being. We conveniently traveled and we are still shopping for our medicines, grocery etc but when it comes to addressing these selfless workers, some of us choose to ostracise them! Least we can do is be respectful as neighbors and fellow citizens, let them live with dignity, if not thank them personally. #AviationCrewDeservesRespect #BeingQuarantinedIsNotBeingPositive #StopCoronaShaming #NotAllQuarantinedArePositive

A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya) on

Coronavirus outbreak Divyanka Tripathi shared her sorrow after her   brother face Corona shaming
Divyanka Tripathi - फोटो : social media

भाई के साथ हो रही कोरोना शेमिंग पर दिव्यांका त्रिपाठी ने अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा, 'कोरोना शेमिंग बहुत ही छोटे स्तर का काम है जिसमें कोई भी शामिल हो सकता है। आप दूसरों से सतर्क जरूर रहें मगर इस प्रकिया में कहीं अपनी संवेदनशीलता को ना भूल जाएं, क्योंकि अंत में मानवता का भाव ही आपको परिभाषित करेगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus outbreak Divyanka Tripathi shared her sorrow after her   brother face Corona shaming
ITA Awards Divyanka Tripathi - फोटो : Instagram

दिव्यांका ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि, 'मेरा भाई पायलेट है। कोरोना का कोई भी लक्षण ना मिलने पर भी उसने अपनी मर्जी से खुद को क्वारंटाइन कर लिया। देश के एक नागरिक होने के नाते यह उसका कर्तव्य था और उसने अपने कर्तव्य का पालन किया। हाल ही में भोपाल स्थित मेरे घर के बाहर बोर्ड पर पोस्टर लगाया गया जो कि जरूरी भी है मगर इसमें ये मेंशन नहीं किया गया कि मेरा भाई कोरोना पॉजिटिव नहीं है। मुझे नहीं पता कि किस-किस को कैसी-कैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा होगा। आधों को बेवजह बीमार घोषित कर दिया जा रहा है तो कुछ को घर से बाहर ही रहने की सलाह दी जा रही है। यह कोई नहीं सोच रहा है कि एक इंसान को कितनी परेशानी उठानी पड़ रही होगा।'

विज्ञापन
Coronavirus outbreak Divyanka Tripathi shared her sorrow after her   brother face Corona shaming
विवेक दाहिया दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री ने आगे लिखा कि, 'मेरे पिता अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों तक दवाइयां पहुंचा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ मेरा भाई बिना किसी डर के एक देश से दूसरे देश लोगों को उनके घर सुरक्षित पहुंचाने के लिए जाता रहा. कई सारे लोग सरकार की घोषणा के बाद भी दिन-रात लोगों की मदद करने में लगे हुए हैं। जबकी उनका परिवार उनकी सलामती की दुआ कर रहा है। आप सभी का फर्ज बनता है कि भले ही आप पर्सनली उन्हें थैंक्स नहीं बोल सकते तो जिस तरह भी बनें उनकी रिस्पेक्ट करना सीखें. उन्हें कम से कम सम्मान के साथ रहने दें।'

पढ़ें: Coronavirus: विदेश यात्रा करने पर सरकार ने कमल हासन को भेजा नोटिस, अभिनेता ने बताई सच्चाई तो मांगनी पड़ी माफी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed