फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डांस दीवाने: कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस देख दलेर मेहंदी की आंखें हुईं नम, भाई मीका सिंह ने लगाया गले

Fri, 06 Aug 2021 04:21 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Fri, 06 Aug 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
dance deewane 3 singer daler mehndi got emotional after watching performance mika singh hug him
कलर्स - फोटो : Instagram

डांसिंग रिएलिटी शो डांस दीवाने हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। इस शो में हर उम्र के व्यक्ति को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इस शो में अनिल कपूर से लेकर जैकी श्रॉफ सहित कई सितारों को हम अब तक बतौर अतिथि के रूप में देख चुके हैं। उन्होंने इस शो में अपनी मस्ती और डांस से चार चांद लगाए। इस हफ्ते भी शो में कुछ खास देखने को मिलेगा क्योंकि इस हफ्ते शो में अतिथि के रूप में भाईयों की जोड़ी नजर आएगी । इस वीकेंड शो में मीका सिंह और दलेर मेंहदी चार चांद लगाएंगे।


 
परफॉर्मेंस देख इमोशनल हुए दलेर मेहंदी

डांस दीवाने 3 के मंच पर पंजाबी भाइयों की जोड़ी जमकर अपने दर्शकों का मनोरंजन करेगी। इस शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें काफी कुछ झलकियां देखने को मिल रही हैं। इस शो के प्रोमो में देखने को मिला कि किस तरह से एक प्रतियोगी की परफॉर्मेंस देखकर दलेर मेहंदी भावुक हो जाते हैं और उनके भाई मीका सिंह बड़े ही प्यार से उन्हें गले लगाते हैं।

dance deewane 3 singer daler mehndi got emotional after watching performance mika singh hug him
कलर्स - फोटो : Instagram

मीका सिंह ने लगाया गले  
 
एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस के दौरान दिलेर मेहंदी इतने इमोश्नल हो जाते हैं कि उनकी आंखो से आंसू छलकने लगते हैं। अपने भाई की आंखो में आंसू देखने के बाद मीका सिंह तुरंत ही अपनी कुर्सी से खड़े होकर उनको गले लगाते हैं। इस प्रोमो को जारी करते हुए चैनल ने लिखा, ‘दलेर मेहंदी और मीका सिंह के साथ कुछ हंसा देने वाले, भावुक और मस्ती भरे पल। बचपन को फिर से करेंगे हम याद।

dance deewane 3 singer daler mehndi got emotional after watching performance mika singh hug him
कलर्स - फोटो : Instagram

इस बार होगी बचपन की थीम
 
इस प्रोमो को देखने के बाद ये साफ जाहिर है कि इस हफ्ते शो कि थीम बचपन होने वाली है। जब दलेर मेहंदी बच्चे की परफॉर्मेंस देखते हैं तो उनकी आंखो में आंसू आ जाते हैं। इस परफॉर्मेंस में एक बच्चा अपने दोस्त से बिछड़ता है तो उसका क्या हाल होता है। ये देखते ही दलेर मेहंदी अपने आप को रोक नहीं पाते हैं और रोने लगते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
dance deewane 3 singer daler mehndi got emotional after watching performance mika singh hug him
कलर्स - फोटो : Instagram

सेट पर मौजूद सभी लोगों की आंखो में आए आंसू

दलेर मेहंदी सहित सेट पर प्रतियोगियों की आंखे भी बच्चे की परफॉर्मेंस को देखकर नम हो गई। तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस देखकर मीका सिंह और दलेर मेहंदी अपनी हंसी रोक नहीं पाए। इन दोनों के साथ नोरा भी जज की कुर्सी पर नजर आईं।

विज्ञापन
dance deewane 3 singer daler mehndi got emotional after watching performance mika singh hug him
कलर्स - फोटो : Instagram

अपने मशहूर गाने गाए

जिस तरह से प्रतियोगियों ने मीका सिंह और उनके भाई का मनोरंजन किया ठीक उसी तरह से इन दोनों ने भी अपनी धुन पर सबको डांस करवाया। इन दोनों ने कई गानों पर परफॉर्मेंस देकर समा बांध दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed