फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

60 की उम्र में 'रामायण' के हनुमान बने थे दारा सिंह, दूरदर्शन ने एक एपिसोड से कमाए 40 लाख!

Fri, 12 Jul 2019 01:15 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 12 Jul 2019 01:15 PM IST
विज्ञापन
Dara Singh death anniversary know unknown facts about Ramanand Sagar Ramayan
Dara Singh - फोटो : file photo

जबरदस्त कद काठी, फिल्मों में एक्टिंग के मास्टर और टेलीविजन इंडस्ट्री में हनुमान के नाम से जाने वाले दारा सिंह (Dara Singh) की 12 जुलाई को डेथ एनिवर्सरी है। दारा सिंह का निधन 12 जुलाई 2012 को हुआ था। दारा सिंह ने 60 साल की उम्र में  'रामायण' (Ramayan) में 'हनुमान' के किरदार ने निभाया था। रामानंद सागर (Ramanand Sagar) का यह सीरियल 80 के दशक में सबसे ज्यादा पॉपुलर शो बन गया था। जानिए इस सीरियल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें। 

Dara Singh death anniversary know unknown facts about Ramanand Sagar Ramayan
Ramayan - फोटो : twitter

राम का रोल करने वाले एक्टर अरुण गोविल (Arun Govil) के बाद रामायण में हनुमान बने एक्टर दारा सिंह का नाम आज भी लिया जाता है। दारा सिंह हनुमान के रोल में सबसे ज्यादा फिट बैठे थे। आज भी इस सीरियल की चर्चा की जाती है। टीवी के इतिहास में राम-सीता और उनके परिवारजनों के जीवन पर बना यह पहला सीरियल था जिसे रामानंद सागर लेकर आए थे। इस सीरियल का एक-एक किरदार इतना मशहूर हो गया था कि लोग उन्हें असली नाम की जगह सीरियल के किरदार से बुलाने लगे थे। 

Dara Singh death anniversary know unknown facts about Ramanand Sagar Ramayan
Dara Singh - फोटो : twitter

एक वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दारा सिंह को हनुमान का रोल इत्तेफाक से मिल गया था। साल 1986 में रामानंद सागर जब 'रामायण' सीरियल की कास्टिंग कर रहे थे तो उन्होंने दारा सिंह को फोन किया। उन्होंने कहा- 'दारा तुम मेरे नए टीवी शो में हनुमान का रोल कर रहे हो।' दारा सिंह ने पहले तो इस रोल को करने से इनकार कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dara Singh death anniversary know unknown facts about Ramanand Sagar Ramayan
Ramayan Serial - फोटो : twitter

दारा सिंह ने रामानंद सागर को कहा- 'सागर, साहब मैं करीब 60 साल का हो गया हो। आप किसी जवान लड़के को क्यों नहीं ले लेते।' तब रामानंद सागर ने कहा कि तुम इस रोल के लिए परफेक्ट हो। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि 'रामायण' से 10 साल पहले भी उन्होंने फिल्म 'बजरंगी' में हनुमान का रोल निभाया था। 

विज्ञापन
Dara Singh death anniversary know unknown facts about Ramanand Sagar Ramayan
Ramayan Serial - फोटो : twitter

इस सीरियल को रामानंद सागर ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस भी किया था। कहा जाता है कि उस वक्त इस सीरियल की व्यूअर शिप 82 फीसदी थी। किसी भी भारतीय टेलीविजन सीरियल के लिए इतनी व्यूअर शिप लाना अपने आप में में एक रिकॉर्ड है। जानकारी के मुताबिक हर एपिसोड से दूरदर्शन करीब 40 लाख रुपये की कमाई करता था। 

नोट- उपरोक्त खबर में प्रति एपिसोड कमाई के रूप में दर्शाए गए आंकड़े इंटरनेट पर विभिन्न वेबसाइट से लिए गए हैं। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed