{"_id":"62c193a0ac956e1cbf1413d6","slug":"debina-bonnerjee-and-gurmeet-choudhary-share-first-pic-of-daughter-lianna-as-she-turns-three-months-old","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gurmeet-Debina Daughter: देबिना और गुरमीत ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, क्यूटनेस जीत लेगी आपका दिल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Gurmeet-Debina Daughter: देबिना और गुरमीत ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, क्यूटनेस जीत लेगी आपका दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sun, 03 Jul 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
गुरमीत चौधरी, देबिनी बनर्जी अपनी बेटी के साथ
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी 3 अप्रैल, 2022 को प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। वह अक्सर बेटी की झलक साथ करती रहती हैं। आज उनकी लाडली तीन महीने की हो गई है और इस मौके पर कपल ने उसकी पहली ऐसी तस्वीर साझा की जिसमें पूरा चेहरा देखा जा सकता है, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बेटी का नाम लियाना रखा है। । फोटो में उन्हें प्यार से अपनी बेटी की चूमते देखा जा सकता है। लियाना की क्यूटनेस दिल जीत रही है। कपल ने तस्वीर शेयर करते हुए प्यारा सा नोट भी लिखा है।
2 of 4
देबिना बनर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने लुटाया जमकर प्यार
तस्वीर में गुरमीत और देबिना दोनों ने बेटी को प्यार से गोद में पकड़ा हुआ है और अपनी आंखें बंद कर उसके माथे के किनारों को चूमते नजर आ रहे हैं। लियाना की क्यूटनेस फैंस का दिल लूट रही है और गुरमीत की पोस्ट पर यूजर्स के साथ ही सेलेब्स भी जमकर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।
3 of 4
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी
- फोटो : Instagram
लिखा प्यार भरा नोट
उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'लियाना से मिलवाते हैं...हमारा दिल एक हो गया। हमारे दिल इतने भरे हुए हैं - यह जानकर कि हम ऐसे सच्चे लोगों की एक खूबसूरत कम्यूनिटी का हिस्सा हैं.. जिन्होंने उसके (लियाना) लिए प्रार्थना की और उसके चेहरे को देखने के लिए इंतजार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गुरमीत चौधरी, देबिनी बनर्जी अपनी बेटी के साथ
- फोटो : insta
गुरमीत की पोस्ट पर तारक मेहता की एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने दिल वाले इमोटिकॉन्स पोस्ट कर अपना प्यार बरसाया है जबकि एक्ट्रेस रितु शिवपुरी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, उसके लिए प्यार और आशीर्वाद बहुत गॉर्जियस है। इसी तरह से प्रिंस नरूला का पत्नी अभिनेत्री युविका चौधरी ने बहुत सारे दिल वाले इमोटिकॉन्स से अपनी प्रतिक्रिया दी है। फैंस भी कपल की पोस्ट पर प्यार लुटाते दिखाई दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।