फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ रह रहीं टीवी की ये अभिनेत्री, शादी के 14 साल बाद हुआ था तलाक

Sat, 04 Apr 2020 10:42 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 04 Apr 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Delnaaz Irani live in a relationship with her boyfriend percy karkaria
Delnaaz Irani - फोटो : social media

राजीव पॉल और डेलनाज ईरानी की शादी टूटने की खबर सुनकर हर कोई हैरान रह गया था। ऐसी खबर है कि डेलनाज को नया साथी मिल गया है। डेलनाज डीजे पर्सी करकरिया को डेट कर रही हैं। 

Delnaaz Irani live in a relationship with her boyfriend percy karkaria
Delnaaz Irani - फोटो : social media

डेलनाज ब्वॉयफ्रेंड पर्सी के घर में शिफ्ट हो गई हैं। अब दोनों साथ ही रह रहे हैं। इस साल के आखिर तक इनकी शादी की चर्चा है हालांकि डेलनाज ने जल्द शादी की किसी खबर से इनकार किया है। डेलनाज ने माना कि वो पर्सी के साथ ही रह रही हैं। दोनों साल 2013 से रिलेशनिशिप में हैं। 

Delnaaz Irani live in a relationship with her boyfriend percy karkaria
Delnaaz Irani - फोटो : social media

अंग्रेजी वेबसाइट स्पॉटबॉय से बातचीत में डेलनाज ने कहा कि 'नहीं, हम शादी नहीं करने जा रहे हैं लेकिन हां, हम एक साथ रह रहे हैं और बहुत खुश हैं।' डेलनाज भले ही अभी शादी करने नहीं जा रही हों लेकिन उनकी बातों से साफ जाहिर है कि वो पर्सी के साथ बेहद खुश हैं। बता दें कि पर्सी डेलनाज से 10 साल छोटे हैं। दोनों के रिश्ते की शुरुआत पहले दोस्ती से हुई, जो धीरे-धीरे रिलेशनशिप में तब्दील हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delnaaz Irani live in a relationship with her boyfriend percy karkaria
राजीव पॉल - फोटो : amar ujala

1998 में डेलनाज ने टीवी अभिनेता राजीव पॉल से शादी की थी। दोनों की मुलाकात 1993 में सीरियल 'परिवर्तन' के सेट पर हुई थी। साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद डेलनाज ने बताया था कि राजीव उनको धोखा दे रहे थे।

विज्ञापन
Delnaaz Irani live in a relationship with her boyfriend percy karkaria
Delnaaz Irani - फोटो : social media

'बिग बॉस' सीजन 6 में डेलनाज और राजीव ने एक साथ हिस्सा लिया था। शो के बाद डेलनाज ने कहा था कि 'एक ही छत के नीचे 93 दिन एक साथ बिताए। ये आसान नहीं था।' डेलनाज टीवी पर आखिरी बार 'पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल' में नजर आई थीं। वो कई फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं जिसमें 'कल हो ना हो', 'हमको दीवाना कर गए', 'मिलेंगे-मिलेंगे' और 'रा वन' मुख्य हैं।  

लॉकडाउन में सुनील ग्रोवर का मजाकिया अंदाज, 'बोलें- घर पर रहे तो जल्द ही...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed