{"_id":"642e8798a210e80e380c4aff","slug":"did-dipika-kakar-change-religion-to-marry-shoaib-ibrahim-know-the-whole-truth-behind-the-name-faiza-2023-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से शादी के लिए बदला था धर्म? जानें 'फैजा' नाम के पीछे का पूरा सच","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम से शादी के लिए बदला था धर्म? जानें 'फैजा' नाम के पीछे का पूरा सच
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:19 PM IST
सार
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें दीपिका का नाम 'फैजा' लिखा नजर आ रहा है। आइए इसके पीछे की पूरी सच्चाई जान लेते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ 22 फरवरी 2018 को अपने जीवन के प्यार शोएब इब्राहिम संग शादी के बंधन में बंधीं। सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ के दौरान ही दीपिका का प्यार उनके को-स्टार शोएब के साथ परवान चढ़ा और दोनों ने आगे चलकर धर्म की दीवार को पार करते हुए अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया। वहीं, शादी के 5 साल बाद जोड़े का वेडिंग कार्ड सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसे देख साफ होता है कि एक्ट्रेस ने शादी के लिए अपना धर्म परिवर्तन कराया साथ ही अपना नाम भी बदल लिया।
2 of 5
दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ में दीपिका कक्कड़ ने 'सिमर' का किरदार निभाया था। वहीं, शोएब इब्राहिम ने 'प्रेम' की भूमिका निभाई थी। इसके बाद जोड़े ने रियल लाइफ में भी शादी कर ली। उस समय इन अफवाहों ने तूल पकड़ा था कि दीपिका ने शोएब से शादी के लिए धर्म परिवर्तन कराया है, हालांकि इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई थी, लेकिन अब दोनों के वायरल वेडिंग कार्ड से साफ हो गया है कि दीपिका ने धर्म परिवर्तन कराते हुए अपना नाम भी बदल लिया था।
3 of 5
दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका-शोएब के वायरल हो रहे वेडिंग कार्ड में दीपिका का नाम ‘फैजा’ लिखा नजर आ रहा है। हालांकि, यह अधूरा सच है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दीपिका ने महज निकाह के लिए अपना नाम 'फैजा' किया था, लेकिन उन्होंने असल में अपना नाम नहीं बदलवाया था। एक्ट्रेस ने शादी के बाद सिर्फ पति शोएब का सरनेम 'इब्राहिम' अपने नाम के आगे जोड़ा है।
इसी को लेकर दीपिका-शोएब के स्पोकपर्सन ने भी कहा था, 'उन्होंने अपना धर्म नहीं बदला है। उनका नाम सिर्फ दीपिका कक्कड़ है, जिसे वह दीपिका इब्राहिम में बदलेंगी। मैंने उनसे पर्सनली बात की है। उन्होंने फैजा सिर्फ इन्विटेशन कार्ड के लिए इस्तेमाल किया है।'
बता दें कि दीपिका कक्कड़ प्रेग्नेंट हैं और वह पति शोएब संग मिलकर अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। कपल शादी के पांच साल बाद पैरेंट्स बनने जा रहा है। फिलहाल एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जॉय कर रही हैं और अक्सर इसकी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती नजर आती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।