{"_id":"642e5d61a87c239b1e0c2922","slug":"mc-stan-has-turned-down-the-offer-of-reality-show-khatron-ke-khiladi-13-to-be-hosted-by-rohit-shetty-2023-04-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KKK 13: अब एमसी स्टैन ने दिखाया रोहित शेट्टी को ठेंगा, ठुकराया 'खतरों के खिलाड़ी 13' का भारी-भरकम ऑफर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
KKK 13: अब एमसी स्टैन ने दिखाया रोहित शेट्टी को ठेंगा, ठुकराया 'खतरों के खिलाड़ी 13' का भारी-भरकम ऑफर
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी जल्द अपने स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' से छोटे पर्दे पर वापसी करने आ रहे हैं। इस शो के लिए कई टीवी स्टार्स का नाम सामने आ चुका है। साथ ही इसमें 'बिग बॉस 16' के भी कुछ प्रतियोगियों के हिस्सा लिए जाने की खबर है। वहीं, बीते दिन इस शो से जुड़ी एक रिपोर्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट को काफी ज्यादा बढ़ा दिया। खबरें थीं कि 'बिग बॉस 16' के विनर एमसी स्टैन भी इसका हिस्सा होंगे, लेकिन अब जानकारी है कि स्टैन ने इस शो को लात मार दी है।
2 of 5
एमसी स्टैन
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब हो कि रोहित शेट्टी के इस स्टंट-एडवेंचर बेस्ड शो में कई खतरों से होकर गुजरना पड़ता है और आखिरी में जो सितारा इन सभी स्टंट्स को बखूबी परफॉर्म करता है, विजेता का टाइटल उसे मिल जाता है। वहीं, बीते दिन खबर आई थी कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' के मेकर्स ने इससे जुड़ने के लिए एमसी स्टैन को भी अप्रोच किया है, लेकिन ताजा जानकारी जो आई है उससे स्टैन के फैंस का दुखी होना लाजमी है।
3 of 5
एमसी स्टैन
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बिग बॉस 16' के विजेता एमसी स्टैन ने रोहित शेट्टी के शो को करने से साफ इनकार कर दिया है। खबरें तो यह भी थीं कि मेकर्स, एमसी को शो करने के लिए मुंहमांगी कीमत दे रहे थे, बावजूद इसके भी स्टैन ने इसे करने से मना कर दिया। इस तरह 'खतरों के खिलाड़ी 13' को करने से मना करने वाले सेलेब्स में स्टैन का भी नाम जुड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एमसी स्टैन
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, बीते दिन यह भी जानकारी मिली थी कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' की ओर से सुंबुल तौकीर खान को भी ऑफर दिया गया है, और इसके लिए उन्हें मुंहमांगी कीमत दी जा रही है। हालांकि, इन खबरों पर खुद सुंबुल ने चुप्पी तोड़ते हुए साफ किया कि उन्हें ऐसा कोई ऑफर नहीं मिला है। सुंबुल ने कहा था, 'अभी तक मुझे खतरों के खिलाड़ी का ऑफर नहीं मिला है। अगर ऑफर आता है, तो मैं जरूर इस पर विचार करूंगी। मैं रोहित शेट्टी के साथ-साथ शो का भी सम्मान करती हूं ,यह शो कई मशहूर हस्तियों के लिए गेम चेंजर रहा है और यह टॉप एडवेंचरस रियलिटी शो में से एक है।'
विज्ञापन
5 of 5
खतरों के खिलाड़ी 13
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग केपटाउन के बजाए अर्जेंटीना में की जाएगी। इससे पहले सीजन सात और नौ की शूटिंग भी अर्जेंटीना में की गई थी। वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि इस शो का प्रीमियर 17 जुलाई को कलर्स टीवी पर होगा। हालांकि, अब तक इस पर ऑफिशियल मुहर नहीं लग पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।