तुनिशा शर्मा के आत्महत्या करने के बाद शीजान खान और उनकी फैमिली लगातार मुश्किलों भरी जिंदगी बिता रही है। हालांकि, लगता है कि अब एक्टर के परिवार की लाइफ वापस पटरी पर आने लगी है। एक्टर के घर इन दिनों खुशी का माहौल है। दरअसल, एक्टर की बहन शफक नाज को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया है कि वह जल्द ही सगाई करने वाली हैं।
Sheezan Khan: फिर पटरी पर लौटने लगी शीजान खान की जिंदगी, जानें क्यों है एक्टर का पूरा परिवार खुश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक समाचार पोर्टल ने एक सूत्र के हवाले से बताया है कि शीजान की बहन इस महीने के आखिर में सगाई करने वाली हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जिस शख्स से फलक की एंगेजमेंट होने वाली है वह मनोरंजन की दुनिया से ताल्लुक नहीं रखता है।
Shaakuntalam: 'शाकुंतलम' का दूसरा धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, खोए हुए प्यार को ढूंढती दिखीं सामंथा रुथ प्रभु
हालांकि, सूत्र ने बताया कि फिलहाल तारीख और जगह फाइनल नहीं हुई है। इस बारे में सूत्र ने बताया, ''उनका परिवार बहुत सतर्क है। अभी वे इसे मीडिया के सामने नहीं आने देना चाहते। इसके अलावा सूत्र ने खुलासा किया कि फलक ढाई साल से इस शख्स को डेट कर रही हैं और यह ओमान का बिजनेसमैन है।
Rani Mukerji: आदित्य चोपड़ा को क्यों कोसती हैं रानी मुखर्जी? वजह जान रह जाएंगे हैरान
बता दें कि पिछले साल तुनिशा शर्मा ने टीवी शो अलीबाबा के सेट पर सुसाइड कर लिया था। उनके निधन के बाद उनकी मां वनिता शर्मा ने शीजान पर गंभीर आरोप लगाए थे। वनिता का आरोप था कि उन्होंने ही उनकी बेटी को यह कदम उठाने के लिए उकसाया है।
Bollywood: बॉलीवुड के ये सफल कलाकार हैं कम पढ़े लिखे, कॉलेज में एडमिशन लेने के बाद भी नहीं की पढ़ाई
इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर एक्टर को गिरफ्तार कर लिया था। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद हाल ही में वह जमानत पर बाहर आए हैं। जेल से बाहर आते ही उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया था।
Bollywood: बॉलीवुड के इन स्टार्स ने पिता की तरह नहीं चुना स्पोर्ट्स में करियर, एक्टर बन इंडस्ट्री पर किया राज