टीवी की दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री दलजीत कौर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। शालीन भनोट से अलग होने के बाद आखिरकार पिछले महीने दलजीत ने निखिल पटेल के साथ दोबारा घर बसा लिया है। पिछले महीने मुंबई में एक शानदार समारोह में दलजीत कौर और निखिल पटेल शादी के बंधन में बंधे। जहां इस समय दलजीत अपे पति संग अपनी नई जिंदगी की झलक साझा कर सुर्खियां बटोरती रहती हैं, वहीं हाल ही में उनके पति निखिल ने अपनी नई जिंदगी के बारे में खुलकर बात की है। इस बातचीत में निखिल ने दलजीत के एक्स पति शालीन भनोट से हुई अपनी मुलाकात के बारे में भी बात की।
Dalljiet Nikhil: दलजीत कौर के पति निखिल से हुई EX हस्बैंड शालीन की खास मुलाकात, बोले- जो मैं न दे सका वो तुम..
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में, दलजीत और निखिल ने अपनी नई जिंदगी के बारे में बात की। अभिनेत्री ने अपने बेटे जेडन के बारे में बात की और बताया, 'मुझे नहीं लगता कि शालीन कभी यह चाहेंगे कि जेडन खुश न रहे। हम दोनों ही हमेशा से जेडन का अच्छा चाहते हैं और यह कोई भी व्यक्ति कह सकता है कि हमारे बच्चे के लिए यह सबसे अच्छा निर्णय है। चाहे वह एक पूरा परिवार हो, भाई-बहन हो, एक सुरक्षात्मक माहौल हो, अच्छी शिक्षा हो, या सामान्य जीवन जीने का तरीका हो। इससे ज्यादा कोई नॉर्मल कुछ जेडन को कोई और नहीं दे सकता...शालीन और मेरी इस बारे में बातचीत हुई और वह खुश हैं।'
दलजीत के बाद निखिल ने भी अभिनेत्री के एक्स पति शालीन से मिलने और जेडन के बारे में चर्चा करने के बारे में बताया। यूके बेस्ड निखिल पटेल बोले, 'मेरी और शालीन की भी चर्चा हुई थी। मेरी उनसे बातचीत हुई। मैं उनसे कुछ हफ्ते पहले मिला था और हमने इस पर चर्चा की थी और दलजीत ने अभी-अभी जो कहा था, वह सच है। शालीन बहुत खुश हैं। उसने मुझसे कहा कि तुम उसे कुछ चीजें दे सकते हो, जो मैं नहीं दे सकता। शालीन जेडन के नए जीवन से खुश थे और हम दोनों की नजरों में एक-दूसरे के लिए बराबर सम्मान था।
Sonu Sood: सोनू की राह पर चले बेटे ईशान, पिता की गैरमौजूदगी में किया ऐसा काम कि हर तरफ हो रहा अभिनेता का नाम
आपको बता दें, दलजीत और शालीन ने 2009 में शादी की थी, जिसके बाद 2014 में उनके एक बेटा हुआ था। हालांकि, दोनों बीच बहुत सी परेशानियां आईं और साल 2015 में, दलजीत ने शालीन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक के लिए अर्जी दी थी। शालीन के साथ अपने रिश्ते के बारे में पूछे जाने पर दलजीत बोलीं, 'जिस दिन शालीन घर बसाने की प्लानिंग कर लेंगे, उस दिन मुझे बहुत खुशी होगी। बिग बॉस के दौरान भी जब लोग उनसे कह रहे थे कि किसी को कुछ हो सकता है तो मुझे खुशी हुई थी। हमारे तलाक को साल साल हो चुके हैं और हम दोनों ही आगे बढ़ चुके हैं। अगर उन्हें कोई मिल जाता है और उनकी जिंदगी खुशहाल हो जाती है, तो मुझे उससे भी ज्यादा खुशी होती है।'
आपको बता दें, शालीन भनोट से तलाक लेने के पूरे सात साल बाद दलजीत ने अपना घर दोबारा बसाने का फैसला किया था। एक्ट्रेस दलजीत कौर ने हाल ही में यूके बेस्ड बिजनेसमैन निखिल पटेल संग सात फेरे लिए हैं। 'बिग बॉग 16' फेम शालीन भनोट की एक्स वाइफ दलजीत कौर शादी के बाद अब मुंबई से विदेश शिफ्ट हो गई हैं। पहले कुछ समय तक वह केन्या में रहेंगी और उसके बाद यूके शिफ्ट हो जाएंगी। आपको बता दें, निखिल पटेल की भी यह दूसरी शादी हैं। उनके भी पहली शादी से दो बेटियां हैं, जिनमें से एक उनके साथ रहती है।
Spider Man: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स में 'भारतीय' स्पाइडर मैन की एंट्री, फिल्म के ट्रेलर ने खोले इतने राज